देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराया जाता हैं जो कि यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में भी लाल किला बना हुआ हैं जिसे बनने में 87 साल लगे थे। हांलाकि पकिस्तान में बने लाल किला अभी खंडहर समान हो चुका हैं।
पाकिस्तान का यह लाल किला इस्लामाबाद से तीन घंटे की दूरी पर स्थित मुजफ्फराबाद में है। इसे मुजफ्फराबाद फोर्ट और रुट्टा किला के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, चक शासकों ने मुगलों से बचने के लिए इस किले का निर्माण शुरू कराया था।
![87 साल में बना था पाकिस्तान का लाल किला, दिखता हैं खंडहर के समान weird news,weird place,red fort of pakistan,rutta qila]()
इस किले को बनाने का काम वर्ष 1559 में शुरू हुआ था। लेकिन 1587 में मुगलों ने यहां कब्जा कर लिया, जिसके बाद किले को बनाने का काम कछुए की गति से चलने लगा। आखिरकार यह किला जैसे-तैसे साल 1646 में पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। उस समय यहां बोम्बा रियासत के सुल्तान मजफ्फर खान का शासन था, जिन्होंने मुजफ्फराबाद को बसाया था।
साल 1846 में इस किले को फिर से बनाया गया। उस समय यहां डोगरा वंश के महाराजा गुलाब सिंह का राज था। डोगरा वंश की सेना ने साल 1926 तक इस किले का इस्तेमाल किया। उसके बाद वो इसे छोड़ कर चले गए, जिसके बाद किला वीरान हो गया।
यह किला तीन तरफ से नीलम नदी से घिरा है। पाकिस्तान ने इसकी काफी अनदेखी की, जिसकी वजह से यह किला वीरान तो रहा ही, साथ ही साथ यह खंडहर के रूप में तब्दील हो गया। अब यह किला किसी खंडहर की तरह ही दिखता है।