न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लिम्का बुक में दर्ज हुई सिर से जुड़े दो बच्चों को अलग करने की सर्जरी, दो साल चले इलाज के बाद मिली थी सफलता

अब इस कामयाब सर्जरी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। बुक के 2020 के संस्करण में इसे देश में अपनी तरह के पहले ऑपरेशन के रूप में जगह दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Nov 2019 4:33:39

लिम्का बुक में दर्ज हुई सिर से जुड़े दो बच्चों को अलग करने की सर्जरी, दो साल चले इलाज के बाद मिली थी सफलता

करीब साढ़े चार साल पहले जन्मे जग्गा और बलिया दो जुड़वां भाई आम जुड़वां बच्चों से अलग थे क्योंकि उनके सिर आपस में जुड़े थे। दिल्ली के एम्स ने इन दोनों भाइयों को अलग-अलग करके न सिर्फ उन दोनों को नई पहचान दे दी बल्कि कठिन शल्य क्रिया करके रिकॉर्ड भी बना डाला। दिल्ली के एम्स के 125 डॉक्टरों ने 45 घंटों की दो सर्जरी के बाद इन दोनों बच्चों को अलग-अलग किया गया। पहली सर्जरी 28 अगस्त 2017 और दूसरी इसी साल 25 अक्टूबर को हुई। पहली सर्जरी के वक्त दोनों बच्चों की उम्र 28 महीने थी। दोनों बच्चों की तबियत में सुधार के बाद उनको वापस उनके घर ओडिशा भेज दिया गया है। वही अब इस कामयाब सर्जरी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। बुक के 2020 के संस्करण में इसे देश में अपनी तरह के पहले ऑपरेशन के रूप में जगह दी गई है।

jagga and ballia,associated with head,healthy,complex surgery,aiims,odisha,record,surgery recorded in limca book,to separate head,weird news in hindi

प्रो महापात्रा के मुताबिक, यह हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। कपाल से जुड़े बच्चों की यह भारत की पहली सर्जरी थी। इस सर्जरी की बड़ी विशेषता यह भी थी कि इसमें एम्स की वेन बैंक से नस लेकर बलिया के सिर में लगाई गई थी, क्योंकि दोनों बच्चों के सिर में एक ही नस थी।

प्रोफेसर महापात्रा ने दावा किया कि यह वेन ग्राफ्टिंग की दुनिया में पहली सर्जरी थी। इसके लिए न्यूयॉर्क के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन में पीडियाट्रिक न्यूरोसर्जन प्रोफेसर जेम्स टी गुडरिच की सलाह ली गई थी, जो दो ऐसी ही सर्जरी कर चुके थे और दुनिया में इस क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वास्तविक सर्जरी से पहले तीन बार डमी ऑपरेशन किए गए। पिछले 33 सालों में दुनिया में बमुश्किल 12-13 सर्जरी हुई हैं। जग्गा और बलिया एम्स दिल्ली में करीब दो साल रहे। अब दोनों ओडिशा लौट चुके हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

jagga and ballia,associated with head,healthy,complex surgery,aiims,odisha,record,surgery recorded in limca book,to separate head,weird news in hindi

बता दे, जग्गा और बलिया का जन्म ओडिशा के कंधमाल में अप्रैल 2015 में हुआ। उनका शुरुआती इलाज भुवनेश्वर में कराया गया। वहां जब नाउम्मीदी दिखी तो जुलाई 2017 में उन्हें एम्स लाया गया। यहां उनकी दो जटिल सर्जरी की गईं और सफलता मिल गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब