न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बैंक ने 50 पैसे बकाया का नोटिस भेज ग्राहक को बुलाया कोर्ट, जब जमा कराने पहुंचा तो हुआ हंगामा

कोलिहान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक द्वारा 50 पैसे जमा नहीं कराने पर नोटिस देने का चौकाने वाला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 1:29:20

राजस्थान : बैंक ने 50 पैसे बकाया का नोटिस भेज ग्राहक  को बुलाया कोर्ट, जब जमा कराने पहुंचा तो हुआ हंगामा

कोलिहान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक द्वारा 50 पैसे जमा नहीं कराने पर नोटिस देने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां त्योंदा निवासी जितेंद्र कुमार, पिता विनोद सिंह को झुंझुनू जिले के खेतड़ी स्थित एसबीआई बैंक की शाखा की ओर से 50 पैसे जमा कराने का नोटिस जारी किया गया। इससे ज्यादा चौकाने वाली बात यह भी है कि इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर तय समय पर पैसे नहीं जमा कराए गए तो कानून कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले रात में यह नोटिस घर की दीवार पर चिपकाकर जितेंद्र को लोक अदालत में बुलाया गया था। पीठ में दर्द होने के कारण जितेंद्र लोक अदालत नहीं जा सका तो उसने अपने पिता विनोद सिंह को भेज दिया।

शनिवार को कोलिहान कोर्ट में लगी लोक अदालत में 50 पैसे लेकर जमा करवाने पहुंचे विनोद सिंह ने हां मौजूद बैंक के अधिकारियों को 50 पैसे जमा कर नो ड्यूज जारी करने को कहा। तब, बैंक कर्मचारी पैसे जमा करने और रसीद देने में आनाकानी करने लगे। बैंक द्वारा 50 पैसे का नोटिस देख कर वकीलों की भीड़ जमा हो गई। इसके कुछ देर बाद बैंक अधिकारी मौके से चले गए।

बैंक ग्राहक के पिता विनोद सिंह के वकील विक्रम सिंह ने बताया कि बैंक ने उनके क्लाइंट को 50 पैसे जमा करवाने का नोटिस दिया। वह 50 पैसे जमा करवाने आया था। बैंक के अधिकारियों ने पैसा जमा करने से मना कर दिया और एनओसी भी नहीं दी। जिसके उपरांत अब हम बैंक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का नोटिस भेजेंगे।

वही इस पूरे मामले में एसबीआई शाखा प्रबंधक छानीवाल का कहना है कि खाताधारक जितेंद्र सिंह का खाता ओडी पर था। 90 दिन से अधिक समय तक खाता ओडी रहने पर मोबाइल पर सूचना दी जाती है। यदि ग्राहक मोबाइल पर बात नहीं करता तो उसके खिलाफ नोटिस जारी हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाली एयरलाइंस की बड़ी चूक, जम्मू-कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा; विवाद बढ़ते ही चुपचाप हटाई पोस्ट
नेपाली एयरलाइंस की बड़ी चूक, जम्मू-कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा; विवाद बढ़ते ही चुपचाप हटाई पोस्ट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
RBI का बड़ा ऐलान! क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बढ़ी राहत, नए नियमों से मिलेगा जबरदस्त फायदा
RBI का बड़ा ऐलान! क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बढ़ी राहत, नए नियमों से मिलेगा जबरदस्त फायदा
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर