न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैरान कर देने वाली जानकारी, आखिर कैसे बिना मिट्टी के घर की छत पर सब्जियां उगाती हैं यह महिला

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना मिट्टी के घर की छत पर सब्जियां और फल उगाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 5:36:00

हैरान कर देने वाली जानकारी, आखिर कैसे बिना मिट्टी के घर की छत पर सब्जियां उगाती हैं यह महिला

आपने देखा ही होगा कि आजकल लोग सब्जियां और फल लेते समय भी सोचते हैं कि कहीं यह केमिकल से तो नहीं पकी हैं क्योंकि वे सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आप अपने घर पर भी सब्जियां उगा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की घर पर थोड़े मिट्टी डालकर खेत बनाएंगे। तो आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना मिट्टी के घर की छत पर सब्जियां और फल उगाती हैं। हम बात कर रहे हैं पुणे की नीला रेनाविकर के बारे में। नीला रेनाविकर पिछले 10 सालों से अपने घर की छत पर बिना मिट्टी के फल और सब्जी उगा रही हैं। बता दें कि नीला पेशे से अकाउंटेंट हैं और मैराथन रनर भी रह चुकी हैं। नीला अपने घर की छत के 450 स्क्वायर फीट एरिया को एकदम खेत की तरह बना रखा है, जहां कई तरह फल-फूल और सब्जियों की खेती करती हैं।

weird news,weird information,weird gardening,without soil gardening,gardening on the roof

फल और सब्जियों को उगाने के लिए नीला गमले में मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करती हैं। नीला रेनाविकर सूखे पत्तों, किचन वेस्ट और गोबर से कम्पोस्ट तैयार करती हैं और इसी में पौधों को लगाती हैं। कम्पोस्ट में पत्तों के कारण बिना मिट्टी के भी लंबे समय तक नमी बनी रहती है, जिससे पौधे एकदम स्वस्थ रहते हैं। वहीं कम्पोस्ट खाद की वजह से केंचुए के लिए अच्छा माहौल मिलता है, जो पैदावार को बढ़ाने में बहुत सहायता करते हैं। नीला के मुताबिक, इस काम के लिए केवल समय निकालकर मेहनत करने की जरूरत है।

नीला को इंटरनेट के माध्यम से बिना मिट्टी के पौधे उगाने वाली इस तकनीक को सीखने में मदद मिली। उन्होंने यूट्यूब पर कई तरह के वीडियो देखकर यह सीखना शुरू किया कि एक पौधो को उगाने से लेकर उसके देखभाल के लिए किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने इसका प्रयोग शुरू किया। नीला कम्पोस्ट बनाने के लिए एक डिब्बे में निश्चित मात्रा में सूखी पत्तियां डालीं, गोबर डाला फिर हर हफ्ते किचन वेस्ट उसमें डालने लगीं। ऐसा करने से मात्र एक महीने में खाद तैयार हो गया।

weird news,weird information,weird gardening,without soil gardening,gardening on the roof

नीला के गार्डन में 100 डिब्बे हैं, जिनमें वो अलग-अलग तरह की फल और सब्जियां उगाती हैं। गार्डन से निकलने वाली फल और सब्जियों को वो अपने दोस्तों में भी बांटती हैं। इतना ही नहीं नीला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक पर ‘ऑर्गेनिक गार्डनिंग' नाम का एक ग्रुप बनाया है, जिसमें करीब तीस हजार लोग जुड़ चुके हैं। इस ग्रुप के माध्यम से वो ऑर्गेनिक खेती और गार्डनिंग से जुड़ी टिप्स शेयर करती हैं।

नीला ने शुरुआत में एक बाल्टी में कंपोस्ट डालकर खीरा के बीज बोए। करीब 40 दिन के बाद बाल्टी में लगाए पौधे से दो खीरे निकले। इसके बाद नीला ने मिर्च, टमाटर, आलू आदि उगाए। नीला रेनाविकर के मुताबिक बिना मिट्टी वाली खेती के तीन बड़े फायदे हैं- पहला कीड़े नहीं लगते, दूसरा वीड या फालतू घास नहीं होती और तीसरा ये कि इस विधि से पौधों को मिट्टी की अपेक्षा ज्यादा पोषण मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स