न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपवाहों को रोकने के लिए बना अनोखा कानून, जुर्माने के साथ मिलेगी कचरा उठाने की भी सजा

फिलीपींस के बिनालोनान शहर में नया कानून लाया गया हैं जिसके चलते गपबाजी करने पर जुर्माने के साथ कचरा उठाने की भी सजा दी जा सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Nov 2019 9:29:01

अपवाहों को रोकने के लिए बना अनोखा कानून, जुर्माने के साथ मिलेगी कचरा उठाने की भी सजा

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग किसी बात को दूसरों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं जिससे यह बात आगे बढ़ते हुए बतंगड़ बनते हुए समय नहीं लगता हैं। इस बात के बतंगड़ से अफवाह फैलने लगती हैं। इन्हीं अपवाहों को रोकने के लिए फिलीपींस के बिनालोनान शहर में नया कानून लाया गया हैं जिसके चलते गपबाजी करने पर जुर्माने के साथ कचरा उठाने की भी सजा दी जा सकती है। इस कानून को शहर के मेयर रेमन गुइको ने पारित करवाया है, जो एक मई से लागू भी हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने गपशप या बेकार की बातें करने को गैरकानूनी बताया।

weird news,weird law,philippines,fine on gossip,law to stop rumors

नए नियम के मुताबिक, पहली बार ऐसा करने पर 263 रुपए जुर्माना और 3 घंटे तक सड़क का कचरा उठाने की सजा दी जाएगी। यह नियम स्थानीय स्तर पर लागू किया गया है। ऐसा इस वजह से किया गया है क्योंकि अफवाहों के चलते शहर में अपराध काफी बढ़ रहे थे। ऐसा ही नियम बिनालोनान के पड़ोसी शहर मोरेनो में 2017 में लागू किया गया था। यहां कई स्थानीय लोगों पर 700 रुपए का जुर्माना और सड़कों की जबरन सफाई के लिए दबाव बनाया गया था। लोग काफी परेशान हुए थे लेकिन नियम का सख्ती से पालन भी हुआ था।

weird news,weird law,philippines,fine on gossip,law to stop rumors

बिनालोनान में नियम दोबारा तोड़ने पर जुर्माना बढ़ाने के साथ सजा का समय भी बढ़ाया जाएगा। ऐसे लोगों पर 1300 रुपए जुर्माना और 8 घंटे तक समुदाय की सेवा करनी होगी। हालांकि नियम में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन बातों को गप या बेकार की बातें करार दिया जाएगा। हालांकि, रात दस बजे के बाद लोग गपबाजी कर सकते हैं। इसके मामलों में कार्रवाई की शुरुआत गर्मियों से की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि इस मौसम में स्थानीय लोग छांव में इकट्ठा होते हैं। गर्मी का मौसम लोगों को बेकार की बातों पर चर्चा करने के लिए उकसाता है।

बिनालोनान शहर के मेयर 44 वर्षीय रेमन गुइको का दावा है इस नियम के कारण लोग अपना जीवन बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। गपशप पर प्रतिबंध लगाने से शहर की गुणवत्ता में इजाफा होगा। गुइको ने कहा कि नया नियम भावनाओं को व्यक्त करने की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाता। इस नियम को लागू करने का लक्ष्य समुदायों को झूठी निंदा करने वाले लोगों से बचाना है ताकि शहर अच्छा और सुरक्षित बन सके। नया नियम लोगों को उनकी जिम्मेदारी के प्रति आगाह करता है। हम चाहते हैं कि बाहर के लोग यहां के निवासियों को एक बेहतर इंसान मानें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!