न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गजब का जूनून : रावण के पुतले के लिए इस शख्स ने बेच दी अपनी साढ़े 12 एकड़ जमीन

दावा किया जा रहा है कि 210 फुट ऊंचा यह पुतला, दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला है। इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी जगह मिल चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 4:02:42

गजब का जूनून : रावण के पुतले के लिए इस शख्स ने बेच दी अपनी साढ़े 12 एकड़ जमीन

दशहरा अर्थात विजयादशमी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में जाना जाता हैं। आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने राक्षस रावण को मारा था। उसी तरह हमारे मन के राक्षस को मारने के लिए भी हर साल रावण-दहन का आयोजन किया जाता हैं। इस दिन कई जगह दशहरे के मेले का आयोजन भी किया जाता हैं। लंकापति रावण का अहं सबसे बड़ा था और उसी प्रतीक के तौर पर इस बार पंचकूला में रावण का सबसे बड़ा पुतला बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि 210 फुट ऊंचा यह पुतला, दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला है। इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी जगह मिल चुकी है। करीब 30 लाख रुपए की लागत से बने इस पुतले में इको फ्रेंडली आतिशबाजी भी लगाई गई है। 19 अक्टूबर को इस पुतले का रिमोट कंट्रोल के जरिए दहन किया जाएगा। लेकिन इससे भी दिलचस्प है इस पुतले को धरातल पर उतारने वाले शख्श की कहानी, जिसने अपना सब कुछ इस पुतले के लिए दांव पर लगा दिया। अंबाला के बराड़ा के रहने वाले तेजेन्द्र राणा बिना किसी आर्थिक मदद के पिछले करीब 31 सालों से इसी तरह रावण का पुतला बनाते आ रहे हैं। इससे पहले वे बराड़ा में हर साल पुतला बनाते आ रहे थे लेकिन इस बार बराड़ा के मैदान में खाली जगह न मिलने के कारण वे अपना पुतला लेकर पंचकुला आए हैं।

अब तक साढ़े 12 एकड़ जमीन बेच चुके हैं तेजेंद्र

तेजेन्द्र राणा रावण के पुतले को लेकर काफी जुनूनी हैं। उनकी मानें तो रावण का पुतला बनाने के लिए करीब साढ़े 12 एकड़ जमीन बेच चुके हैं। तेजेंद्र लाखों रुपए अपने इस जुनून को पूरा करने के लिए खर्च कर चुके हैं। हालांकि तेजेन्द्र राणा के परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया है, उनकी भावनाओं को समझा है।

लोगों की खुशी से मिलती है प्रेरणा

राणा बताते हैं कि उनका पुतला देखकर लोगों को जो खुशी मिलती है वही उनकी असली प्रेरणा है। आज के दौर में जब हर शख्स अपने लिए जीता है वे दूसरों की खुशी के लिए अपना सब कुछ लुटाकर भी खुश हैं।

panchkula,ravan

जमीन बेचने पर घरवालों ने किया था विरोध

तेजेंद्र चौहान के परिवार ने भी उनके जुनून को कबूल कर लिया और जब उन्होंने पहली बार रावण के पुतले को तैयार करने के लिए पैसे की कमी होने की वजह से जमीन बेचने की बात की तो उनकी पत्नी मंजू और बेटे दिलावर ने पहले तो उसका विरोध किया। लेकिन बाद में उन्होंने तेजेंद्र के जुनून के सामने घुटने टेक दिए और उसके बाद से वे लगातार तेजेंद्र के साथ खड़े हैं और उन्हें कभी भी रावण के पुतले तैयार करने के लिए जमीन बेचने या फिर अपनी गाढ़ी कमाई लगाने के लिए मना नहीं किया।

बची खुची संपत्ति की बेटे के हवाले

तेजेंद्र चौहान ने अपनी गाढ़ी कमाई रावण के पुतले को विश्व में सबसे ऊंचा बनाने और दशहरे के आयोजन को भव्य बनाने में लगा दी। लेकिन अब वे अपनी बची-खुची संपत्ति और पैसा अपने बेटे के हवाले कर चुके हैं और अपने बेटे को जिम का बिजनेस और खेतीबाड़ी का काम भी सौंप चुके हैं।

ऐसे में अब उन्हें बस यही चिंता है कि अगर आने वाले सालों में उनके साथ कोई बड़ी संस्था आकर दशहरे के रावण दहन के कार्यक्रम के लिए नहीं जुड़ी तो उनका यह जुनून आर्थिक तंगी की वजह से दम तोड़ देगा। तेजेंद्र चौहान को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में कोई संस्था या संगठन उनके साथ जरूर खड़ा होगा। ऐसा होने पर वे कुतुबमीनार से भी ऊंचा रावण का पुतला बनाने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप