न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स के पास मिला अनोखा सांप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये

मुंबई में पुलिस ने एक शख्स से एक ऐसा सांप जब्त किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये की कीमत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 11:01:40

शख्स के पास मिला अनोखा सांप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये

सांप एक ऐसा जानवर जिसे देखकर कोई भी डर जाए। लेकिन जहां कई लोग सांप से इतना डरते हैं, वहीँ दूसरी ओर कई लोग बिना डरे सांपों की खरीद-फरोख्त का गोरखधंधा करते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया मुंबई में जहां पुलिस ने एक शख्स से एक ऐसा सांप जब्त किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये की कीमत हैं। रेड सैंड बोआ नाम के इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है।

weird news,weird incident,red sand boa snake,navi mumbai,snake worth 50 lakh

दरअसल, रेड सैंड बोआ सांपों की एक संरक्षित प्रजाति है, जिसकी खरीद और बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में धड़ल्ले से इसका व्यापार होता है। पुलिस सहायक निरीक्षक नीलेश राणे के मुताबिक, इस सांप को नवी मुंबई के पनवेल इलाके के पास लगे एक वन्यजीव बाजार से उस वक्त जब्त किया गया, जब 20 वर्षीय जाधव नाम का व्यक्ति इसे बेचने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में जाधव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेड सैंड बोआ सांप की खासियत है कि इसके अंदर जहर नहीं होता और इसका आकार भी अन्य सांपों के मुकाबले कुछ अलग ही होता है, यानी इसके सिर और पूंछ दोनों गोल होते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसके दोनों तरफ मुंह हों। चूंकि यह सांप काफी मोटे होते हैं, इसलिए ये धीरे चलते हैं और अक्सर रात में ही बाहर निकलते हैं।

इस सांप की एक और खास बात है कि यह जमीन के अंदर बिल बनाकर नहीं रहता, बल्कि चूहों के बिल में घुस जाता है और उसे ही अपना घर बना लेता है। रेड सैंड बोआ छोटे-छोटे जीवों को तो खाता ही है, साथ ही साथ यह दूसरे सांपों को भी अपना भोजन बना लेता है।

आपको बता दें कि मादा रेड सैंड बोआ एक बार में कम से कम छह बच्चों को जन्म देती है। इस प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल दवाओं और सौंदर्य के प्रसाधनों को बनाने में किया जाता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी भारी मांग है। इस सांप को जादू-टोने में इस्तेमाल किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!