न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ग्रेट ब्लू होल' गुफा से जुड़े हैं कई रहस्य, धरती की सबसे अद्भुत जगह

आज इस कड़ी में हम एक ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका नाम हैं 'ग्रेट ब्लू होल' गुफा जो कि समुद्र के बीचों-बीच गोलाकार आकार में बनी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 May 2020 6:25:07

'ग्रेट ब्लू होल' गुफा से जुड़े हैं कई रहस्य, धरती की सबसे अद्भुत जगह

इस धरती पर कई अद्भुत और रहस्यमय जगहें हैं जिनकी विशेषता अविश्वश्नीय हैं और आपको सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आज इस कड़ी में हम एक ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका नाम हैं 'ग्रेट ब्लू होल' गुफा जो कि समुद्र के बीचों-बीच गोलाकार आकार में बनी हुई हैं। दुनियाभर से लोग यहां स्कूबा डाइविंग के लिए आते हैं। इसका व्यास 318 मीटर है और गहराई 125 मीटर है।

माना जाता है कि 'ग्रेट ब्लू होल' का निर्माण करीब डेढ़ लाख साल पहले से लेकर 15 हजार साल पहले तक कुल चार चरणों में हुआ था। उस समय यहां समुद्र का स्तर काफी कम था, जिस वजह से यह गुफा समुद्र के ऊपर दिखाई देती थी। बाद में जब समुद्र का स्तर बढ़ा तो यह गुफा भी पूरी तरह पानी में डूब गई।

'ग्रेट ब्लू होल' गुफा से जुड़े हैं कई रहस्य, धरती की सबसे अद्भुत जगह

यह गुफा चूने से बनी है और इसके भीतर कई तरह की मछलियां और अन्य समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दुनियाभर के गोताखोर यहां पानी के नीचे के टीलों और स्टैलेक्टाइट फॉर्मेशन को देखने के लिए आते हैं और इसके रहस्यों को समझने की कोशिश करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 'ग्रेट ब्लू होल' के अंदर कई गुफाएं हैं।

'ग्रेट ब्लू होल' को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध करने का श्रेय फ्रांस के वैज्ञानिक जैक्स कॉस्ट्यू को दिया जाता है। उन्होंने इसके रहस्यों का खुलासा करते हुए इस जगह को दुनिया के शीर्ष पांच स्कूबा डाइविंग जगहों में से एक घोषित किया था। साल 1971 में वो अपना जहाज लेकर इस समुद्री गुफा की गहराई नापने आए थे।

साल 2012 में डिस्कवरी चैनल ने 'पृथ्वी की 10 सबसे अद्भुत जगहों' की सूची में 'ग्रेट ब्लू होल' को पहले स्थान पर रखा था। आश्चर्य से भरी यह जगह यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में से एक बेलीज बैरियर रीफ सिस्टम का हिस्सा है। यह दुनिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा प्राकृतिक निर्माण है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत