न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदुस्तान के इस शख्स ने लगा दिया था डिग्रियों का अंबार, बने मोस्ट क्वालिफाइड इंडियन

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने डिग्रियों का अंबार लगा दिया और मोस्ट क्वालिफाइड इंडियन बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Aug 2020 8:47:36

हिंदुस्तान के इस शख्स ने लगा दिया था डिग्रियों का अंबार, बने मोस्ट क्वालिफाइड इंडियन

हर किसी के पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बने और इस दुनिया में नाम कमाए। एक डिग्री प्राप्त करने में व्यक्ति को सालों लग जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कई सारी डिग्री प्रप्त करने के बारे में सोचा हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्सके बारे में बताने जा रहे हैं जिसने डिग्रियों का अंबार लगा दिया और मोस्ट क्वालिफाइड इंडियन बने। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका नाम है श्रीकांत जिचकर जिनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। आज भले ही यह शख्स इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज भी उसके जितना पढ़ा-लिखा भारत में और दूसरा कोई नहीं है।

14 सितंबर 1954 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे श्रीकांत एक राजनेता भी थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल से की थी और मात्र 25 साल की उम्र में ही विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए थे। बाद में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। यही नहीं, बाद में वो लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद भी बने थे।

weird news,weird person,most qualified indian,shrikant jichkar

कहते हैं कि उन्होंने 42 विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी) में पढ़ाई की थी और 20 डिग्रियां हासिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनमें से ज्यादातर डिग्रियां फर्स्ट क्लास (प्रथम श्रेणी) की थीं या उन्होंने उनमें गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनके पास एमबीबीएस से लेकर एलएलबी, एमबीए और जर्नलिज्म (पत्रकारिता) तक की डिग्री थी। उन्होंने पीएचडी भी की थी। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग विषयों में कई बार एम। ए। किया था।

श्रीकांत जिचकर ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा भी पास की थी और आईपीएस बने थे। हालांकि उन्होंने जल्द ही त्यागपत्र दे दिया था। आईपीएस के अलावा दोबारा यूपीएससी की परीक्षा देकर वह आईएएस भी बने थे, लेकिन चार महीने नौकरी करने के बाद उन्होंने उस पद से भी त्यागपत्र दे दिया था और राजनीति में आ गए थे।

कहते हैं कि श्रीकांत को पढ़ाई का इतना शौक था कि उन्होंने अपने घर में एक बड़ी सी लाइब्रेरी ही बना ली थी, जिसमें 50 हजार से भी अधिक किताबें थीं। पढ़ाई के अलावा उन्हें पेंटिंग, फोटोग्राफी और एक्टिंग और अलग-अलग जगहों पर घूमने का भी शौक था। कहते हैं कि ऐसा कोई विषय नहीं था, जिसपर वो किसी से चर्चा नहीं कर सकते थे। लगभग हर विषय में वो पारंगत थे। हालांकि महज 50 साल की उम्र में ही एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन अपनी डिग्रियों की बदौलत वह आज भी 'सबसे शिक्षित भारतीय' कहलाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी