न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जापान में शुरू हुई चलती-फिरती मोबाइल मस्जिद, नमाज से संबंधित होगी सभी सुविधाएं

जापान में अगले साल 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों के मद्देनजर तोक्यो में मोबाइल मस्जिद शुरू की गई हैं। ये बड़े ट्रकों को कन्वर्ट करके बनाई गई हैं और ये कही भी आ जा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 7:20:10

जापान में शुरू हुई चलती-फिरती मोबाइल मस्जिद, नमाज से संबंधित होगी सभी सुविधाएं

जापान में अगले साल 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों के मद्देनजर तोक्यो में मोबाइल मस्जिद शुरू की गई हैं। ये बड़े ट्रकों को कन्वर्ट करके बनाई गई हैं और ये कही भी आ जा सकती है। आमतौर खेलों के समय बाहर से आने वाले मुस्लिमों के मद्देनजर इन्हें बनाया गया है ताकि मुस्लिम दर्शकों को नमाज अता करने में दिक्कत नहीं हो। ये मोबाइल मस्जिद आमतौर पर स्टेडियमों के बाहर खड़ी की जाएंगी।

नमाज से संबंधित होगी सभी सुविधाएं

इस मोबाइल मस्जिद में नमाज से संबंधित सारी सुविधाएं देने की कोशिश की गई है। इसमें पानी से हाथ धोने की सुविधा के साथ नमाज के लिए मैट्स भी हैं। जब ये कहीं खड़ी होती हैं तो उनके पीछे का हिस्सा उठ जाता है और अपने आप इनकी बॉडी एक्सपेंड हो जाती है उसके बाद इसमें एक सीढी निकल आती है और पीछे का गेट नजर आने लगता है। तब ये अंदर 551 स्क्वेयर फीट के हाल का आकार ले लेती हैं, जिसमें 50 लोग बड़े आराम से नमाज अता कर सकते हैं। ऐसी कई मोबाइल मस्जिद तोक्यो में ओलंपिक के समय जगह जगह रहेंगी, ताकि मुस्लिमों की सुविधा का ध्यान रखा जा सके।

mosque,mobile mosque,mobile mosque in japan,japan olympics 2020,olympics 2020,weird news,weird news in hindi

टोक्यों की एक कंपनी तोक्यो स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट कंपनी ने इसे बनाया है। जापान में पहली मस्जिद काबे में 1935 में बनवाई गई थी। अब देश में 60 के आसपास मस्जिदें है, जिसमें एक से दो लाख मुस्लिम नमाज अता करते हैं। लेकिन अब मोबाइल मस्जिद का आइडिया सभी को पसंद आ रहा है।

हालांकि मोबाइल मस्जिद का रिवाज केवल जापान में नया नया शुरू किया गया हो ऐसा नहीं है। इंडोनेशिया में ये प्रयोग सफलता के साथ 2016 से चल रहा है। इसमें सफेद हरे रंग की वैन शहर के उन हिस्सों में नजर आ जाती हैं, जहां काफी भीड़ होती है। जो लोग भारी ट्रैफिक के कारण मस्जिद में नहीं पहुंच पाते हैं, उनके लिए ये चलती फिरती वैन बड़े काम की हैं। इन वैन के सामने हरी कालीन बिछा दी जाती है और लोग इन्हीं पर नमाज अता कर लेते हैं।

mosque,mobile mosque,mobile mosque in japan,japan olympics 2020,olympics 2020,weird news,weird news in hindi

रूस की राजधानी में भी पिछले कुछ समय से ऐसी मोबाइल मस्जिदें नमाज अता करने के लिए इस्तेमाल में आ रही हैं। मास्को में 20 लाख के आसपास मुस्लिम रहते हैं। जबकि वहां केवल चार मस्जिदें हैं। इन मस्जिदों में सभी का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा एक इंटरनेट आधारित कंपनी को ये आइडिया आया। इसमें कारों के साथ इस तरह के मिनी प्रेयर ट्रालीज को जोड़ दिया जाता है, वो मनचाही जगहों पर पहुंच जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान