न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से ठीक हुए मरीज के लिए महिला ऑटो ड्राइवर ने किया 8 घंटे का सफर, मुख्यमंत्री ने खुद दिया 1.10 लाख का इनाम

इंफाल में जहां एक महिला ऑटो ड्राइवर ने कोरोना से ठीक हुए मरीज के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि सभी तारीफ कर रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 June 2020 6:23:39

कोरोना से ठीक हुए मरीज के लिए महिला ऑटो ड्राइवर ने किया 8 घंटे का सफर, मुख्यमंत्री ने खुद दिया 1.10 लाख का इनाम

कोरोना के इस कहर के बीच कई अनोखे मामले देखने को मिले हैं जहां कुछ लोगों ने एक-दूसरे का साथ नहीं दिया तो अधिकतर लोगों ने मानवता का उदाहरण पेश किया हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंफाल में जहां एक महिला ऑटो ड्राइवर ने कोरोना से ठीक हुए मरीज के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि सभी तारीफ कर रहे हैं और खुद राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह द्वारा उसे 1,10,000 रुपये का इनाम दिया गया। दरअसल, इस महिला ऑटो ड्राइवर ने रात में 140 किलोमीटर का सफर तय करके एक कोरोना से रिकवर हुई महिला मरीज को उसके घर तक पहुंचाया है।

weird news,weird incident,manipur woman auto driver,coronavirus

मिली जानकारी के मुताबिक इंफाल में राजकीय जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में इस महिला का इलाज चल रहा था। वो कोरोना से रिकवर हुईं। घर जाने के लिए महिला ने एंबुलेंस सेवा लेने से मना कर दिया था। किसी तरह से इसका पता जब लाइबी ओइनम को चला। तो उन्होंने महिला को घर छोड़ने की ठानी। उन्होंने बतौर वॉलंटियर काम किया। बता दें की इस खबर के पता लगते है मुख्यमंत्री एन। बिरेन सिंह ने ट्वीट भी किया। वो लिखते हैं, ‘मुझे पेंगई की ऑटो ड्राइवर लाइबी ओइनम को इनाम के तौर पर 1,10,000 रुपए देते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने परेशानी उठाते हुए 8 घंटे का सफर तय करके जेएनआईएमएस से डिस्चार्ज लड़की को आधीरात में कमजोंग पहुंचाया उनके घर पहुंचाया। उन्होंने सही मायने में कड़ी मेहनत और खुद से ऊपर सेवा करने की मिसाल पेश करती है।’

जानकारी के लिए बता दें की इंफाल से कमजोंग जिले ले जाने के लिए लाइबी रात में ही 8 घंटे का लंबा सफर तय किया। एक ऑटो ड्राइवर होने के साथ-साथ लाइबी एक स्ट्रीट वेंडर भी हैं। यहां तक कि वो इंफाल के पेंगई बाजार में अपनी मां और दो बेटों के साथ रहती हैं। अपने परिवार में वो अकेली कमाने वाली हैं। लोगों ने लाइबी के इस नेक काम की ट्विटर पर सराहना भी की। यहां तक कि लोगों ने उन्हें असली हीरो कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
2–3 हफ्तों में थम सकता है युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा संकेत
2–3 हफ्तों में थम सकता है युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा संकेत
क्रीमिया में रूसी An-26 सैन्य विमान हादसे का शिकार, 29 लोगों की दर्दनाक मौत
क्रीमिया में रूसी An-26 सैन्य विमान हादसे का शिकार, 29 लोगों की दर्दनाक मौत
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में, जानिए IPL में सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड किसके नाम
अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में, जानिए IPL में सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड किसके नाम