न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स ने घर की छत को बना डाला आम का बगीचा, ली ड्रम की मदद

एर्णाकुलम के रहने वाले 63 वर्षीय जोसेफ फ्रांसिस ने छत पर ही ड्रम की मदद से 40 किस्म के आम लगा दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 4:58:44

शख्स ने घर की छत को बना डाला आम का बगीचा, ली ड्रम की मदद

देखा जाता हैं कि कई लोगों को बगीचे का शौक होता हैं जिसके चलते वे बालकनी या छत पर विभिन्न प्रकार के पौधों लगाते हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि घर की छत पर आम की पैदावार की जा सकती हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ किया हैं एर्णाकुलम के रहने वाले 63 वर्षीय जोसेफ फ्रांसिस ने। इन्होनें छत पर ही ड्रम की मदद से 40 किस्म के आम लगा दिए। इन्होनें घर की छत को आम के बगीचे के रूप में बदल दिया।

वैसे तो जोसेफ एयर कंडिशनर के टेक्निशियन हैं, लेकिन अब लोग इन्हें बुजुर्ग किसान भी कह रहे हैं। जोसेफ के पुर्वज भी किसान थे। जोसेफ के नानी के घर कई तरह के गुलाब उगाए जाते थे। जोसेफ को भी किसानी से जुड़ी प्रेरण नानी के घर से ही मिली। नए घर में शिफ्ट करने के बाद जोसेफ ने 250 तरह के गुलाब और मशरूम लगाएं।

weird news,weird incident,mango on terrace,varieties of mango,terrace as garden

गुलाब और मशरूम की खेती के बाद जोसेफ का रूझान आम के तरफ बढ़ा। उन्होंने सोचा कि अगर नर्सरी में आम के बड़े से बड़े पौधे बैग में जीवित रह सकते हैं, तो छत पर क्यों नहीं? घर के छत पर पौधों को लगाने के लिए जोसेफ ने पीवीसी ड्रम खरीदे और उन्हें काट कर आम के पौधों को लगाने के अनुकुल बना दिया। आज के समय में इन ड्रम में आम के पौधे 5 से 9 फीट के हो गए हैं।

जोसेफ के बगीचे में चंद्राकरन, अल्फांसो, मालगोवा, नीलम, केसर जैसे लोकप्रिय किस्मों समेत 40 से अधिक प्रजाति के आम हैं। इतना ही नहीं, जोसेफ ने ग्राफ्टिंग कर एक नई किस्म के आम की प्रजाति तैयार की है। इस आम के प्रजाति को पत्नी के नाम पर 'पेट्रीसिया' दिया है। जोसेफ का दावा है कि पेट्रीसिया सबसे ज्यादा मीठा आम है।

किसी भी बगीचे की देखभाल करना बहुत ही चुनौती भरा काम है। फलों की सुरक्षा, समय पर खाद और पानी, पेड़ों की छंटाईं बहुत जरूरी है। हालांकि, इसके बावजूद भी जोसेफ का मकसद लाभ कमाना नहीं है। वे अपने सभी फल दोस्तों, रिश्तेदारों और आगंतुकों को मुफ्त में बांट देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी