न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से बचने के लिए पुणे में रहने वाले शख्स ने बनवाया 'गोल्ड मास्क', कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

कोरोना की इस जंग में महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक शख्स ने सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क की कीमत 2.89 लाख रुपये बताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 10:59:56

कोरोना से बचने के लिए पुणे में रहने वाले शख्स ने बनवाया 'गोल्ड मास्क', कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 721 मरीज बढ़े और 14 हजार 417 से ज्यादा ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 889 हो गई है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार लोगों से अपील कर रही है कि जब भी घर से बाहर निकले तो मुंह में मास्क (Mask), रुमाल या अंगौछा जरूर बांधे। कोरोना की इस जंग में महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक शख्स ने सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क की कीमत 2.89 लाख रुपये बताई जा रही है।

gold mask,minute holes,coronavirus,resident,breathing,covid 19,effective,weird news

इस मास्क को विशेष रूप में कोरोना के लिए ही बनवाया गया है। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के निवासी शंकर कुराडे अपने आपको कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सोने का मास्क तैयार करवाया है। इस मास्क की कीमत 2.89 लाख रुपये है। उन्होंने 5 तोला सोना से अपने लिए मास्क बनवाया है।

कुराडे ने बताया कि इस मास्क में बहुत ही छोटे-छोटे छेद हैं, जिससे सांस लेने में किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होती है। मुझे नहीं पता कि यह मास्क कोविड-19 से बचाव में प्रभावी है या नहीं।

सोने के शौकीन शंकर ने अपने शरीर में लगभग 3 किलो सोना पहना हुआ है। उनके गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, हाथों की दसों उंगलियों में सोने की अंगूठियां और कलाई में ब्रेसलेट उनके सोने के प्रति प्रेम को दर्शाती है।

gold mask,minute holes,coronavirus,resident,breathing,covid 19,effective,weird news

शंकर को बचपन से ही सोने का बहुत शौक है। उन्होंने बताया, 'मैंने कोल्हापुर में एक शख्स को चांदी का मास्क पहने हुए टीवी पर देखा और मेरे मन में भी सोने का मास्क बनवाने का विचार आया। इस बारे मैंने अपने सुनार से बात की और लगभग एक हफ्ते में उन्होंने इसे तैयार कर दिया।'

बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले अब टेंशन बढ़ा रहे है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6 हजार 364 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1 लाख 92 हजार 990 हो गयी है। इसमें से 79 हजार 911 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 4 हजार 687 लोगों को इलाज के बाद ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गयी है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8 हजार 376 हो गयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी