कोरोना महामारी के बीच कोलकाता की एक मिठाई की दुकान ने 'इम्युनिटी संदेश' बनाया है। इस मिठाई को 15 तरह के मसालों के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। दुकान के मालिक सुदीप्त मलिक का दावा है यह मिठाई शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। कोलकाता में बलराम मलिक और राधारमण मलिक की दुकान काफी पुरानी और प्रसिद्ध है। दुकान के मालिक सुदीप्त मलिक का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। मिठाई बनाने से पहले हमने विशेषज्ञों से राय ली और उनके मुताबिक ही इसमें 15 तरह के मसालों का प्रयोग किया।














