Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हफ्तें में सिर्फ 4 दिन काम, 3 दिन आराम, नतीजे देखकर चौंक गई ये कंपनी

japan-microsoft-tested-a-four-day in a week

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Nov 2019 2:03:12

हफ्तें में सिर्फ 4 दिन काम, 3 दिन आराम, नतीजे देखकर चौंक गई ये कंपनी

भारत में जहां एक तरफ सरकार सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों से अधिक काम लेने के लिए उनका ऑफिस टाइम बढ़ाकर 9 घंटे किए जाने की तैयारी है वही दूसरी तरफ कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के अनोखी योजना बनाई और कंपनी को इसमें कामयाबी भी मिली। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपनी जापान यूनिट में अगस्त में कर्मचारियों से एक महीने में हफ्ते में 4 दिन काम करवाया और 3 दिन छुट्टी दी। जिसके बाद उन्होंने आश्चर्यजनक परिणाम देखे। उन्होंने पाया कि कर्मचारियों की उत्पादन क्षमता पिछले साल के मुकाबले 40% बढ़ गई है। बता दें, जापान एक ऐसा देश है जहां कर्मचारियों से ओवर- वर्क कराया जाता है। वहीं कम दिन तक काम करने के बाद जो रिजल्ट सामने आया है उसे देखकर सब हैरान हो गए हैं।
weird news in hindi,japan,microsoft tested,four  day workweek,sales   employee,40 percent,business unit,employee,program कंपनी ने 2300 कर्मचारियों को सप्ताह में शुक्रवार का अतिरिक्त अवकाश देते हुए तीन दिन की छुट्टी दी। इस तरह कर्मचारियों ने हफ्ते में 4 दिन ही काम किया। कंपनी के मुताबिक, इस प्रयोग के दौरान कर्मचारियों को अपनी बाकी छुट्टियों के साथ कोई समझौता नहीं करना पड़ा। यही नहीं, इतनी छुट्टियां मिलने से कर्मचारियों ने छुट्टियां भी कम लीं। जिस कारण कर्मचारियों की उत्पादन क्षमता में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

महीने भर के परीक्षण को 'वर्क लाइफ चॉइस' रणनीति का हिस्सा बनाया गया था। जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को अधिक लचीले ढंग से काम करने में मदद करना था। देश भर में चल रहे श्रम सुधारों के बीच कंपनी ने ये परीक्षण किया था।

कंपनी ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान ऑफिस में 59 प्रतिशत कागज का कम इस्तेमाल हुआ, बिजली की खपत में 23 प्रतिशत की गिरावट आई। कोई मीटिंग 30 मिनट से अधिक नहीं चली। ईमेल्स के जवाब जल्दी दिए गए साथ ही अन्य फैसलों को भी टालने के बजाय तुंरत फैसला लिया गया। बता दें, 94 प्रतिशत कर्मचारी इस परीक्षण से खुश थे। weird news in hindi,japan,microsoft tested,four  day workweek,sales   employee,40 percent,business unit,employee,program उधर, माइक्रोसॉफ्ट इस प्रयोग को एक बार फिर आजमाने की तैयारी कर रही है। उसने कर्मचारियों से कहा है कि वह वर्क-लाइफ के बैलेंस को बनाए रखने के लिए नए मानक अपनाएं। बढ़िया विचार लेकर आएं। माइक्रोसॉफ्ट ने अन्य कंपनियों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की है। हफ्ते में फोर वर्किंग डे का कॉन्सेप्ट श्रम बाजार में वैश्विक आंदोलन का नया उदाहरण है। इस परीक्षण के कारण टेक्नोलॉजी के लचीलेपन में वृद्धि हुई है। इसी के साथ रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ ऑफिस में चार दिन वर्किंग और तीन दिन का ऑफ कर्मचारियों को देने के बाद लाभकारी परिणाम देखे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology