न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमवार के दिन होते है सबसे ज्यादा हार्ट अटैक, जानें दिल से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी

आज हम आपके लिए दिल से जुड़ी कुछ मजेदार और रोचक जानकारी लेकर आए हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 July 2019 05:59:29

सोमवार के दिन होते है सबसे ज्यादा हार्ट अटैक, जानें दिल से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी

इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता हैं उसका दिल जो शरीर के सभी अंगों तक खून को साफ़ करके पहुंचाने का काम करता हैं। ऐसे में दिल का स्वस्थ रहना व्यक्ति की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता हैं हांलाकि आज की जीवनशैली के चलते यह मुश्किल काम हैं। आज हम आपके लिए दिल से जुड़ी कुछ मजेदार और रोचक जानकारी लेकर आए हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी। तो आइये जानते हैं दिल से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

- पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है।

- दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सपलाई करता है जबकि बायां भाग (left side) बाकी के शरीर को।

- 1893 में पहली सफल हार्ट सर्जरी हुई थी। 1950 में पहली सफल मानव निर्मित वाल्व किसी व्यक्ति के दिन में डाली गई थी।

- एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है।

- हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।

- हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।

- हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा।

- अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा।

- शरीर के 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते है सिवाए आँखों के कार्नियां से।

interesting facts,amazing facts,amazing facts of heart,facts of heart

- अक्सर हम ने यह पढ़ा और सुना है कि हमारा दिल बाईं(left) तरफ होता है पर ऐसा नही है, हमारा दिल हमारी छाती के बीच में होता है पर यह बाईं और थोड़ा झुका होता है।

- Stethoscope (स्टेथोस्कोप) की खोज़ 1816 में हुई थी। इससे पहले डॉक्टर मरीज़ की धड़कन चैक करने के लिए अपने कान को उसकी छाती से लगाते थे।

- छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है। व्यस्कों के दिल का आकार दोनो हाथों को एक दूसरे से जकड़ के (जैसे ईसाई प्रार्थना करते है) जितना आकार बनता उतना होता है।

- सोमवार ऐसा दिन है जब सबसे ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं। इसका कारण छुट्टी के बाद काम करने का तनाव होता है।

- औरतों के दिल की धड़कन मर्दों के दिल की धड़कन से 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।

- दिल के धड़कने पर जो ‘thump-thump‘ की आवाज आती है, वह दिल में पाए जाने वाले 4 वाल्व के खुलने और बंद होने की वजह से बनती है।

- दिल की बिमारियों से मरने वाले मासाहारी लोगों की संख्या शाकाहारियों के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।

- बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

- जो लोग दिन में 11 घंटे जा इससे ज्यादा काम करते है उन्हें 8 घंटे काम करने वाले लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की संभावना 67 फीसदी तक ज्यादा हो जाती है।

- सप्ताह में तीन बार सेक्स करने से हार्ट अटैक की संभावना 50 प्रतीशत तक कम हो जाती है।

- गाढ़ी चॉकलेट खाने से दिल के रोगों की संभावना एक तिहाई तक कम की जा सकती है।

- आपके खुश रहने से आपके दिल को बिमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।

- अभी तक किसी इंसान की सबसे कम धड़कन की गति 26 बार प्रति मिनट और सबसे ज्यादा 480 बार प्रति मिनट रिकाॅर्ड की गई है।

interesting facts,amazing facts,amazing facts of heart,facts of heart

- जैसा गाना आप सुन रहे हो उसी के अनुसार आपके दिल की धड़कन भी बदल जाती है।

- नए पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है (70-160 beat/minute) और बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे धीमी होती है (30-40 beat/minute).

- आपके दिल का वजन 250 से 350 ग्राम है, यह 12cm लंबा, 8cm चौड़ा और 6cm मोटा यानि आपकी दोनों हाथों की मुठ्ठी के आकार जितना होता है।

- विटामिन की गोलियां खाने वाले लोगों को दिल से जुड़ी बिमारियां और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

- प्राचीन मिस्त्र की जो ममियां खोज़ी गई है, उनमें भी दिल की बिमारी का पता चला है।

- कोकीन ड्रग्स का नशा करने वाले आदमी का दिल शरीर के बाहर निकालने के बाद भी 22 मिनट तक धड़क सकता है।

- हर दिन आपका दिल इतनी उर्जा पैदा कर देता है जिससे एक ट्रक को 32 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

- सेक्स करते समय हार्ट अटैक आना बहुत ही rare यानिक कि दुर्लभ है, इनमें से 75% भी तब आए है जब कोई पुरूष अपनी पत्नी के सिवाए किसी और से इश्क लड़ा रहा था।

- 1967 में पहली बार किसी इंसान का दिल दूसरे इंसान के शरीर में डाला गया था और यह इंसान 18 दिन तक जिंदा रहा था।

- अगर जमीन पर पाए जाने वाले सभी प्राणियों की बात करें, इंसानों समेत, तो शरीर के हिसाब से कुत्ते के दिल का आकार सबसे बड़ा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे रविवार रचा इतिहास , 11 दिनों में बनी नंबर 1 फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और पहली पार्ट को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे रविवार रचा इतिहास , 11 दिनों में बनी नंबर 1 फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और पहली पार्ट को छोड़ा पीछे
अप्रैल में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी, IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार
अप्रैल में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी, IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आगाज़, 4742 दिनों का सूखा खत्म, IPL में रचा अनोखा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आगाज़, 4742 दिनों का सूखा खत्म, IPL में रचा अनोखा रिकॉर्ड
PSL में बड़ा विवाद, फखर जमान की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग पर उठे सवाल
PSL में बड़ा विवाद, फखर जमान की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग पर उठे सवाल