भारतीय पर्यटकों द्वारा इंडोनेशिया के बाली में एक होटल के कमरे से सामान चुराने का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में होटल का एक कर्मचारी रिजॉर्ट के बाहर भारतीय परिवार के बैग्स की तलाशी ले रहा है। उसने वह सब चीजें बाहर निकालीं, जो भारतीय परिवार ने होटल के कमरे से चुराई थीं। इन सामानों में तौलिए, इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी सामान के अलावा अन्य चीजें शामिल थीं। वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है जो कहती है कि हम माफी चाहते हैं। यह एक पारिवारिक टूर है। हम आपको भुगतान कर देंगे। हमें जाने दीजिए क्योंकि हमें फ्लाइट पकड़नी है। एक शख्स यह कहता भी सुनाई दे रहा है कि 'मैं भुगतान कर दूंगा'। लेकिन होटल कर्मचारी ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। होटल कर्मचारी कह रहा है कि, 'मैं जानता हूं कि आपके पास पैसे हैं लेकिन यह सम्मानजनक नहीं है।'
This family was caught stealing hotel accessories. Such an embarrassment for India.
Each of us carrying an #IndianPassport must remember that we are ambassadors of the nation and behave accordingly.
India must start cancelling passports of people who erode our credibility. pic.twitter.com/unY7DqWoSrसोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हेमंत नाम के शख्स ने पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'भारत के लिए बेहद निंदनीय। जिस भी शख्स के पास भारतीय पासपोर्ट है, उसे ध्यान रखना चाहिए कि हम देश के एम्बेसडर हैं और उसी तरह बर्ताव करना चाहिए। भारत को उन लोगों का पासपोर्ट रद्द कर देना चाहिए, जो हमारी विश्वसनीयता को खराब करते हैं।'
Excuse me!what basis is one families bad behavior applicable to all Indians? Travel lot and have seen ppl of all nationalities do this. How dare you generalize! I live in a hotel 4 days a week & at one right now! Very few Indians do this! @BJP4India @NAN_DINI_
बाहर ऐसा काम करते हैं और देश में आकर बुद्धि जीवी बन कर ज्ञान पेलते है कि देश आरक्षण से बर्बाद हो रहा है ।और ये बेचारे चोरी करके देश को आबाद कर रहे हैं।हा हा
— Pratima Manikant (@PratimaKant) <














