Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैरान कर देगी खुदाई में मिले 100 से ज्यादा कंकाल मिलने की यह सच्चाई

यूरोप के पोलैंड में सड़क निर्माण के दौरान हुई खुदाई में जहाँ खुदाई में एक, दो नहीं बल्कि 115 कंकाल मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 4:14:55

हैरान कर देगी खुदाई में मिले 100 से ज्यादा कंकाल मिलने की यह सच्चाई

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी किसी घर के नींव या अन्य जगह की खुदाई चल रही होती हैं तो जानवरों के कंकाल सामान्यतया मिल ही जाते हैं। लेकिन जरा सोचिए की एकसाथ 100 से ज्यादा इंसानी कंकाल निकले तो। ऐसा ही कुछ हुआ यूरोप के पोलैंड में सड़क निर्माण के दौरान हुई खुदाई में जहाँ खुदाई में एक, दो नहीं बल्कि 115 कंकाल मिले हैं। इन कंकालों को 500 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जा रहा है।

दरअसल, जिस जगह सड़क बनाने के काम चल रहा है, वो एक जंगली क्षेत्र है। यहां पर 16वीं शताब्दी का एक प्राचीन कब्रिस्तान मिला है। यह जगह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का हिस्सा है,जो ग्रीस से लिथुआनिया तक फैला हुआ है। सड़क निर्माण के लिए अब कब्रिस्तान को हटाया जा रहा है।
weird news,weird incident,poland news,buried coins mouths इस कब्रिस्तान में मिलें अवशेषों में कम से कम 70 फीसदी कंकाल बच्चों के थे। ये सभी अवशेष 16वीं शताब्दी के हैं। इन कंकालों में सबसे खास बात ये देखने को मिली कि सभी के मुंह में सिक्के रखे गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 16वीं शताब्दी में मरने वाले लोगों के मुंह में सिक्के रखे जाते होंगे। क्योंकि उस समय ऐसी मान्यता थी कि दुनिया को विभाजित करने वाली नदी के पार मृत लोगों की आत्मा को लाने के लिए इन सिक्कों को भुगतान के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

द फर्स्ट न्यूज के मुताबिक, नेशनल रोड्स एंड मोटरवेज के जनरल डायरेक्टर ने बताया कि कुल 115 कंकाल हैं और 'पुरातात्विक टिप्पणियों के आधार पर, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि जितने भी कंकाल मिले हैं उनमें से 70 से 80 फीसदी बच्चों के हैं।' weird news,weird incident,poland news,buried coins mouths कई लोगों का ये भी मानना था कि ये एक सामुहिक कब्र हो सकती है। लेकिन कब्रिस्तान के लिखित खातों और किंवदंतियों के आधार पर सामुहिक कब्र का कई प्रमाण नहीं मिला है। ऐसा हो सकता है कि इन कंकालों को बहुत सावधानी से दफनाया गया था।

पुरातत्व विशेषज्ञ यह देखकर बहुत आश्चर्यचकित थे कि सभी अवशेषों की पीठ जमीन पर थी और अपने एक हाथ को दूसरे हाथ पर रखे हुए थे। इन अवशेषों के मुंह में अभी भी कोई सिक्के थे। मृतकों के मुंह में सिक्कों को मोटल या ओबोल कहा जाता है, जो एक बहुत ही पुरानी ईसाई परंपरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology