न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां कब्रिस्तान में एक के ऊपर एक दफनाए जा रहे है शव, वजह चौकाने वाली

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बेतहाशा बढ़ती आबादी का असर यहां के करात बिवाक कब्रिस्तान पर दिखाई दे रहा है। जगह की कमी के चलते यहां शवों को एक के ऊपर एक दफनाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Nov 2019 10:32:28

यहां कब्रिस्तान  में एक के ऊपर एक दफनाए जा रहे है शव, वजह चौकाने वाली

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बेतहाशा बढ़ती आबादी का असर यहां के करात बिवाक कब्रिस्तान पर दिखाई दे रहा है। जगह की कमी के चलते यहां शवों को एक के ऊपर एक दफनाया जा रहा है। ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने करात बिवाक और जकार्ता की इस समस्या पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। 2017 में प्रशासन ने नई कब्रें बनाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए। लिहाजा, हालात बदतर होते गए। कई कब्रें तो ऐसी हैं, जहां एक के ऊपर एक छह शव तक दफन किए गए। आमतौर पर ऐसा उन मृतकों के साथ किया जा रहा है जो एक ही परिवार के हैं। यहां कुल 48 हजार कब्रें हैं। इनमें 1 लाख से ज्यादा शव दफनाए जा चुके हैं।

weird news in hindi,jakarta,cemeteries,indonesia

कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जगह नहीं

जकार्ता में कुल 84 छोटे-बड़े कब्रिस्तान हैं। इनमें से एक चौथाई में अब दफन के लिए जगह नहीं है। कमेटियां और प्रशासन नई कब्रों की मंजूरी नहीं दे रहा। स्थानीय प्रशासन भी मजबूर है। इसके लिए नियमावली है। दो शवों को दफन करने के लिए एक मीटर का अंतर जरूरी है। कब्र कम से कम तीन साल पुरानी होनी चाहिए। तभी यहां दूसरा शव दफन किया जा सकता है।

करात बिवाक कब्रिस्तान के प्रमुख सैमान दार्शनिक अंदाज में अपना पक्ष रखते हैं। वे कहते हैं, 'मृतकों के लिए स्थान कोई मुद्दा नहीं। स्थान का मसला तो जीवितों के लिए होता है।' वे मानते हैं कि जगह की कमी के कारण कई बार विवाद और बहस के हालात बनते हैं। एक महिला ने अपने पूर्व पति को इसलिए पारिवारिक कब्र में दफनाने की जगह नहीं दी, क्योंकि उसने दूसरा विवाह कर लिया था। ऐसे ही कुछ पारिवारिक विवाद के मामले भी आते हैं। प्रशासन ने तीन साल पहले हालात को भांप लिया था और लोगों को इस समस्या के प्रति जागरुक करने की भी पहल की थी। इसके लिए बाकायदा प्रचार माध्यमों में विज्ञापन भी दिए गए थे।

weird news in hindi,jakarta,cemeteries,indonesia

कब्र हासिल करने के लिए देने पड़ते है पैसे

जकार्ता में जनसंख्या का घनत्व काफी है। और शहर में रोज करीब 80 से 100 शव दफनाए जाते हैं। नई कब्र हासिल करने के लिए करीब 5,500 रुपए देने होते हैं। इसके बाद हर तीन साल पर लाइसेंस फीस भी देनी होती है।

हरे-भरे बागान हटाकर बनाया गया कब्रिस्तान

शहर के दक्षिणी हिस्से में कालिबाता कब्रिस्तान है। यहां किसी वक्त हरे-भरे बागान हुआ करते थे। अब इन्हें हटाकर कब्रिस्तान का विस्तार किया गया है। उत्तरी जकार्ता में 495 एकड़ में नया कब्रिस्तान बनाने की तैयारी है। यह 2021 में तैयार हो जाएगा। एक अधिकारी के मुताबिक, परेशानी गरीबों को ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!