न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुल्हन को देखते ही दूल्हा करने लगा अजीब हरकतें, शर्ट फाड़कर जमीन पर रगड़ने लगा अपनी नाक

आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूल्हा ही अजीब हरकतें करने लगा और शर्ट फाड़कर जमीन पर अपनी नाक रगड़ने लगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Nov 2019 9:14:18

दुल्हन को देखते ही दूल्हा करने लगा अजीब हरकतें, शर्ट फाड़कर जमीन पर रगड़ने लगा अपनी नाक

अक्सर शादियों के दौरान कई अजीब हरकतें देखने को मिलती हैं जिसमें ज्यादातर दूल्हे के तरफ के लोगों के द्वारा देखने को मिलती हैं जिसकी वजह से कभीकभार माहौल भी खराब होता हैं और लड़ाई की संभावना भी बढ़ जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूल्हा ही अजीब हरकतें करने लगा और शर्ट फाड़कर जमीन पर अपनी नाक रगड़ने लगा।

weird news,weird incident,weird marriage,bride refused to marry,danapur,patna

दरअसल, जयमाला के दौरान ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान लोगों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। आखिर में बारात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। वहीं इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मामला बिहार के दानापुर का है। यहां फुलवारी शरीफ थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का है। इसी गांव के एक घर में बेटी की शादी की शहनाई बज रही थी और दूल्हे को जयमाला के लिए मंच पर बैठाया गया था लेकिन इसी बीच दूल्हे ने दूल्हन को देख विक्षिप्त जैसी हरकतें करनी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि दुल्हन दूल्हे को जयमाला पहनाने के लिए मंच पर जैसे ही आगे बढ़ी तो दूल्हे ने लड़की को देखकर अपना आपा खो दिया। लड़की की खूबसूरती पर सवाल करते हुए जयमाला मंच पर ही दूल्हे ने अपनी शर्ट फाड़ दी और विक्षिप्त जैसी अजीब-अजीब हरकतें करने लगा। सूत्रों के मुताबिक, लड़का मंच पर ही अपनी नाक रगड़ने लगा। वहीं, दूल्हें की विक्षिप्त जैसी हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद बारातियों और मोहल्लेवालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

weird news,weird incident,weird marriage,bride refused to marry,danapur,patna

इसी दौरान किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और इसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के पिता कमेश्वर सिंह ने थाने में शिकायत की है कि उनकी पुत्री का विवाह दहेज की मांग को लेकर तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं लड़के वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी नौबतपुर के सोगा गांव निवासी हरिद्वार सिंह के बेटे राहुल कुमार के साथ तय हुई थी। जयमाला के मंच पर दूल्हे की नौटंकी से तंग आकर मेरी बेटी ने शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि पूरा मामला पता नहीं चल सका है कि आखिर दूल्हा इस तरह की हरकतें क्यों कर रहा था? पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!