न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में स्कूलों ने लागू किए अनोखे निर्देश, बच्चों को 10 बजे से पहले सोना अनिवार्य

चीन में एक प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसके तहत हर माता-पिता को अपने बच्चों को 10 बजे से पहले सुलाना है, फिर चाहे उनका होमवर्क पूरा हुआ हो या नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Nov 2019 4:03:42

चीन में स्कूलों ने लागू किए अनोखे निर्देश, बच्चों को 10 बजे से पहले सोना अनिवार्य

चीन को अपने अनोखे कानून के लिए जाना जाता ही हैं। ऐसे में समय-समय पर कई ऐसे निर्देश जारी किए जाते हैं जो समझ से परे होते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हैं अभी जब चीन में एक प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसके तहत हर माता-पिता को अपने बच्चों को 10 बजे से पहले सुलाना है, फिर चाहे उनका होमवर्क पूरा हुआ हो या नहीं। हांलाकि पेरेंट्स लगातार इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं क्योंकि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों के माता-पिता हर संभव कोशिश करते हैं ताकि बच्चों को देश के सबसे अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिल सकें।

चीन के झेजियांग प्रांत में ये निर्देश चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण है, स्कूली बच्चों के लिए जारी नए दिशा-निर्देश, जिनके मुताबिक बच्चों के लिए होमवर्क से ज्यादा सोना जरूरी है। नए नियमों के अनुसार, इस प्रांत के हर बच्चे को 10 बजे से पहले सोना अनिवार्य है। इसके अलावा अभिभावकों को सप्ताहांत में अपने बच्चों के लिए ट्यूटर रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

weird news,weird law,china,children must be in bed by 10 pm

प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए बिस्तर पर जाने का समय रात नौ बजे तय किया गया है। इसमें खास बात यह है कि बच्चे चाहें अपना होमवर्क पूरा करें या नहीं, अगर घड़ी में नौ बज गए तो उन्हें सोने चले जाना चाहिए। बच्चों के माता-पिता में इस फैसले क लेकर खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है और वे इसकी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस निर्देश से बच्चे प्रतिपर्धा में पिछड़ जाएंगे। अभिभावकों ने इस फैसले को 'होमवर्क कर्फ्यू' करार दिया है।

पूर्वी झेजियांग प्रांत के शिक्षा विभाग ने छात्रों व अभिभावकों के लिए 33 दिशा-निर्देश प्रकाशित किए हैं। इनमें यह सुझाव दिया गया है कि छात्रों को अपने अभिभावकों की अनुमति से एक सही समय पर सो जाना चाहिए। छात्र ऐसा उस स्थिति में भी कर सकते हैं जबकि उन्होंने स्कूल से मिले काम को पूरा न भी किया हो। इसके अलावा अभिभावकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दूसरों से प्रतिस्पर्धा न करें। शिक्षा विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि छुट्टियों व वीकेंड पर बच्चों से अधिक पढ़ाई न कराई जाए।

weird news,weird law,china,children must be in bed by 10 pm

चीन में स्कूली पढ़ाई के अलावा माता-पिता द्वारा अतिरिक्त गतिविधियों में भी बच्चों को हिस्सेदार बनाया जाता है। पैरेंट्स बच्चों पर पढ़ाई का दबाव इसलिए बनाते हैं, क्योंकि चीन की यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए गाओकाओ परीक्षा देनी पड़ती है। यह सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। यूनिवर्सिटी में प्रवेश का एकमात्र यही रास्ता है। इसलिए माता-पिता स्कूल से ही बच्चों पर ज्यादा दबाव बनाते हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के दिशा-निर्देश जारी करने के बाद अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर बच्चों पर होमवर्क का भार नहीं होगा तो वे प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे। अभिभावकों का कहना है कि आज का दौर परीक्षा आधारित है, इसलिए बच्चों को जरूरत से ज्यादा छूट नहीं दी जा सकती है। अगर बच्चे छोटी उम्र से ही प्रतिस्पर्धी नहीं बनेंगे तो भविष्य में उनके सफल होने की संभावना भी बहुत कम हो जाएगी। कई अभिभावक सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!