न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानव शव से खाद बनाने को मिली मंजूरी, इस्तेमाल कर सकेंगे बगीचे में

अमेरिका में मानव शव से खाद बनाने बिल पर दस्तखत हो गए है। बिल का मकसद अंतिम संस्कार और दफनाने से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 May 2019 3:14:24

मानव शव से खाद बनाने को मिली मंजूरी, इस्तेमाल कर सकेंगे बगीचे में

अमेरिका में मानव शव से खाद बनाने बिल पर दस्तखत हो गए है। बिल का मकसद अंतिम संस्कार और दफनाने से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना है। वॉशिंगटन इसे लागू करने वाला पहला राज्य होगा। नया नियम अगले साल मई में लागू होगा। इसके तहत लोगों के पास यह विकल्प होगा कि वे खुद के शव को खाद बनाने के लिए दे सकें। इस प्रक्रिया को रिकम्पोजिशन कहा जाएगा। नियम बनाने के लिए लड़ाई लड़ने वालीं और रीकम्पोज की संस्थापक कैटरीना स्पेड का कहना है- रीकम्पोजिशन शव को दफनाने या अंतिम संस्कार का विकल्प प्रदान करता है। यह प्राकृतिक होने के साथ सुरक्षित और टिकाऊ है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन रुकेगा बल्कि जमीन की भी बचत होगी। प्रकृति के पास सीधे लौटने और जीवन-मृत्यु के चक्र में वापस जाने का विचार बहुत सुंदर है। बता दे, सिएटल की एक कंपनी रीकम्पोज ने सबसे पहले मानव खाद बनाने का ऑफर दिया था।

10 साल पहले आया विचार, जब मैं खुद की मौत के बारे में सोचने लगी : कैटरीना

कैटरीना के मुताबिक- रीकम्पोजिशन का विचार 10 साल पहले उस वक्त आया था जब मैं 30 साल की हो रही थी और खुद की मौत के बारे में ज्यादा सोचने लगी थी। आगे यह भी बताया कि उन्होंने पर्यावरण के लिए बेहतर साबित होने वाले एक अन्य विकल्प पर सोचना शुरू किया। इसके लिए उनका सामना 20 बिलियन डॉलर (करीब 1।3 लाख करोड़ रुपए) के अमेरिकी अंतिम संस्कार कारोबार से था, जो पारंपरिक प्रक्रिया का पैरोकार था।

मानव खाद के यूनिवर्सिटी में बाकायदा ट्रायल भी हुए

मानव खाद के लिए कैटरीना ने वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में बाकायदा ट्रायल भी किए। इसके लिए शव को स्टील के कंटेनर में सूखी घास, लकड़ियों और स्ट्रॉ के साथ 30 दिन तक बंद कर दिया गया। इस दौरान बैक्टीरिया ने शव को पूरी तरह डिकम्पोज कर दिया। प्रक्रिया से मिला उत्पाद सूखा और पोषक तत्वों से युक्त था, जिसका इस्तेमाल बगीचे में किया जा सकता था।

कैटरीना के मुताबिक, ‘‘प्रक्रिया में हड्डियां और दांत तक पूरी तरह से गल गए। हमने ज्यादा तापमान बनाए रखा ताकि बैक्टीरिया (माइक्रोब्स) शवों को पूरी तरह से डिकम्पोज (गला) कर दें।’’ रीकम्पोज प्रक्रिया में पहले जानवरों के शव को गलाकर खाद बनाई जाती थी। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ने पाया कि प्रक्रिया इंसानों के शव में भी कारगर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप