Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे ही आसानी से नहीं मिला था 'रविवार का साप्ताहिक अवकाश', हुआ था बहुत बड़ा जन आंदोलन

रविवार का साप्ताहिक अवकाश इतनी आसानी से नहीं मिला हैं जबकि इसके लिए बहुत बड़ा जन आन्दोलन हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 3:37:41

ऐसे ही आसानी से नहीं मिला था 'रविवार का साप्ताहिक अवकाश', हुआ था बहुत बड़ा जन आंदोलन

पूरे सप्ताह काम करने के बाद सभी को छुट्टी वाले दिन रविवार का इंतजार रहता हैं जब सुकून और आराम मिल सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रविवार का साप्ताहिक अवकाश इतनी आसानी से नहीं मिला हैं जबकि इसके लिए बहुत बड़ा जन आन्दोलन हुआ था। पहले के समय में साप्ताहिक अवकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी और अब कई जगह पर तो रविवार के साथ शनिवार का भी अवकाश मिलता हैं। इसके पीछे की वजह बने थे नारायण मेघाजी लोखंडे। ब्रिटिश शासनकाल में लोगों को बहुत परेशान किया जाता था। उस समय किसी भी मजदूर को कोई छुट्टी नहीं मिलती थी और सप्ताह के सातों दिन सबको काम करना पड़ता था।
weird news,weird incident,sunday weekly holiday in india,sunday history,narayan meghaji lokhande उस समय नारायण मेघाजी लोखंडे श्रमिकों के नेता थे। श्रमिकों की हालत को देखते हुए उन्होंने ब्रिटिश सरकार को इस बारे में सूचित किया। इसके साथ ही हफ्ते में एक दिन छुट्टी देने की बात कही, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उनके इस निवेदन को सिरे से खारिज कर दिया था।

लोखंडे जी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने सभी श्रमिकों को अपने साथ लिया और इसका जमकर विरोध किया और सरकार की इस सख्ती के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। मजदूरों को उनका हक दिलवाने के लिए काफी कुछ किया। 'बॉम्बे हैंड्स एसोसिएशन' के जरिये लोखंडे जी ने 1881 में पहली बार कारखाने संबंधी अधिनियम में बदलावों की मांग रखी और इसे पूरा करवाने के लिए आंदोलन की शुरुआत हुई। weird news,weird incident,sunday weekly holiday in india,sunday history,narayan meghaji lokhande मजदूरों की मांगों के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसमें ये चीजें शामिल थी -

- मजदूरों के लिए रविवार के अवकाश हो।
- भोजन करने के लिए काम के बीच में समय मिले।
- काम के घंटे यानी शिफ्ट का एक समय निश्चित हो।
- काम के समय दुर्घटना की स्थिति में कामगार को वेतन के साथ छुट्टी मिले।
- दुर्घटना में मज़दूर की मौत की स्थिति में उसके आश्रितों को पेंशन मिले।

आंदोलन इतना बड़ा हो गया था कि लोखंडे जी की श्रमिक सभा में बॉम्बे के रेसकोर्स मैदान में देश के करीब 10 हजार मजदूर जुटे और कामबंदी का ऐलान कर दिया। इस आंदोलन से ब्रिटिश सरकार हरकत में आई। 10 जून 1890 को ब्रिटिश सरकार ने आदेश जारी किया कि सप्ताह में एक दिन सबकी छुट्टी होगी। इसके बाद रविवार को छुट्टी करने का फैसला हुआ था। इसके साथ ही हर रोज दोपहर के वक्त आधे घंटे का आराम भी दिया गया, जिसे हम आज लंच ब्रेक कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी ने आसियान देशों के लिए फ्री ई-वीजा का प्रस्ताव रखा, समुद्री सहयोग योजना भी सुझाई
पीएम मोदी ने आसियान देशों के लिए फ्री ई-वीजा का प्रस्ताव रखा, समुद्री सहयोग योजना भी सुझाई
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
एमएस धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर बनेंगे
एमएस धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर बनेंगे
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट, Flipkart पर 41,611 रुपये सस्ता हुआ फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट, Flipkart पर 41,611 रुपये सस्ता हुआ फोन
कंपनियों के ऑनलाइन कारोबार में AI की एंट्री, Intershop ने लॉन्च किए दो नए स्मार्ट एजेंट
कंपनियों के ऑनलाइन कारोबार में AI की एंट्री, Intershop ने लॉन्च किए दो नए स्मार्ट एजेंट
astrology