न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर कैसे एक दर्शक ने टीवी के सामने बैठकर बचाई रिपोर्टर की जान, कहानी हैरान करने वाली

एक अनोखा किस्सा देखने को मिला विक्टोरिया प्राइस के साथ जिनकी जान एक दर्शक ने टीवी के सामने बैठकर बचाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 11:25:40

आखिर कैसे एक दर्शक ने टीवी के सामने बैठकर बचाई रिपोर्टर की जान, कहानी हैरान करने वाली

आपन अक्सर देखा होगा कि कई लोगों की नजर इतनी पैनी होती हैं कि वे जरा सी चीजों को देखकर उसके नुकसान को भांप लेते है। ऐसा ही एक अनोखा किस्सा देखने को मिला अमेरिका के टीवी चैनल WFLA में काम करने वाली विक्टोरिया प्राइस के साथ जिनकी जान एक दर्शक ने टीवी के सामने बैठकर बचाई। यह पूरी कहानी बेहद हैरान करने वाली हैं जो आपको भी सोचने पर मजबूत कर देगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

विक्टोरिया ने पिछले गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया, 'एक दर्शक ने मुझे पिछले महीने ईमेल किया। उन्होंने मेरी गर्दन पर एक गांठ देखी। उन्होंने कहा कि ये गांठ बिल्कुल वैसी ही है, जैसी उनको थी। उनकी गांठ कैंसर की थी और पता चला है कि मेरी गांठ भी कैंसर की गांठ ही है।'

weird news,weird incident,weird story,viewer saved reporter life

ये लिखते हुए उन्होंने बताया कि वो अपने इलाज के लिए मेडिकल लीव पर जा रही हैं। दरअसल दर्शक ने ईमेल में लिखा था, 'हेलो, मैंने अभी-अभी आपकी न्यूज रिपोर्ट देखी। मुझे आपकी गर्दन पर दिख रही गांठ को देखकर चिंता हो रही है। प्लीज अपना थायराइड चैक कराइए। ये देखकर मुझे अपनी गर्दन की गांठ याद आ गई। मेरी गांठ कैंसर वाली निकली थी। सतर्क रहिए।'

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए रिपोर्टर ने कहा कि इस बारे में अभी और पता कर रही हूं, लेकिन डॉक्टर ने कहा है कि ट्यूमर मेरे थायराइड के बीच में है। ये ग्लैंड्स को आगे और ऊपर की तरफ धकेल रहा है, इसलिए थोड़ा बाहर निकला हुआ दिख रहा है।' विक्टोरिया ने बताया कि ट्यूमर निकालने के लिए सोमवार को उनका एक ऑपरेशन होगा।

weird news,weird incident,weird story,viewer saved reporter life

विक्टोरिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भी उस दर्शक का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आठ बजे हम आपके सामने होते हैं, दर्शकों को जानकारी देने के लिए। लेकिन ये रोल उस वक्त बदल गया जब एक दर्शक ने मुझे ये सब बताया। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हैं।

रिपोर्टर ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को कवर करने में वो इतनी व्यस्त हो गईं कि उन्होंने अपनी खुद की सेहत को ही नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, 'एक पत्रकार के तौर पर महामारी शुरू होने के बाद से मैंने बिना रुके काम किया। लगातार आ रही जानकारी के लिए लगातार शिफ्ट की।' साथ ही उन्होंने कहा, 'हम सदी की सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ हिस्ट्री को कवर कर रहे थे और मैं अपनी खुद की सेहत के बारे में ही सबसे कम सोच रही थी।'

विक्टोरिया ने एक आर्टिकल में लिखा, डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर उनकी गर्दन के बीच के हिस्से से दूसरी ओर फैल रहा है और थायराइड के पास से इसे सर्जरी के जरिए निकालने की जरूरत है। उन्होंने एक पोस्ट किया, 'अगर मुझे कभी वो ईमेल नहीं मिलता, तो मैं डॉक्टर के पास नहीं जाती। कैंसर शायद फैलता रहता। ये हिला देने वाला ख्याल है। मैं हमेशा उस महिला की शुक्रगुजार रहूंगी, जिन्होंने मुझे लिखने का कष्ट उठाया। वो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल नहीं जानती थीं। उन्हें ये बताने की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने बताया। इसी का मतलब है किसी का आपके साथ होना। है ना?'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स