न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजगर के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे फॉरेस्ट रेंजर, जान पर बन आई

अजगर के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे फॉरेस्ट रेंजर, जान पर बन आई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jun 2018 5:54:26

अजगर के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे फॉरेस्ट रेंजर, जान पर बन आई

किसी सांप या अजगर के साथ सेल्फी खिंचवाना कोई बहादुरी वाली बात नहीं है क्योकि कई बार आपकी ऐसा करना आपकी जान पर बन आ सकता है। भले ही आप ट्रेंड प्रोफेशनल क्यों न हों। एक हादसा पश्चिम बंगाल के एक फॉरेस्ट रेंजर के साथ हुआ।

कोलकाता से लगभग 600 किलोमीटर दूर जलपाईगुड़ी के साहिबबारी गांव के निवासियों ने एक बकरी को मारकर खा जाने वाले रॉक पायथन (अजगर) को पकड़ने की गुहार की, जिसके जवाब में फॉरेस्ट रेंजर तथा उनके सहयोगी वहां पहुंचे, और 18-फुट लम्बे और लगभग 40 किलोग्राम वज़न वाले अजगर को धर दबोचा। ऐसे मामलों में आमतौर पर पकड़े गए सांप को तुरंत ही थैले में भर दिया जाता है, और घटनास्थल से दूर ले जाते हैं, ताकि उसे बाद में जंगल में छुड़वा दिया जाए, लेकिन शायद फॉरेस्ट रेंजर पर सेल्फी का चस्का हावी हो गया, और उन्होंने दाएं हाथ से अजगर की गरदन को पकड़ा और उसे अपनी गरदन में लपेट लिया बस, फिर क्या था, कैमरों के फ्लैशबल्ब चमकने लगे, और फॉरेस्ट ऑफिसर की खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी, लेकिन ऐसा ज़्यादा देर तक नहीं चल पाया।
दरअसल, कुछ ही सेकंड बाद शायद अजगर पकड़े जाने के सदमे से उबर गया, और उसने हिलना-डुलना शुरू कर दिया, और जल्द ही वह फॉरेस्ट रेंजर की गरदन को लपेटने की कोशिश करने लगा। हालात को काबू से बाहर जाते देखकर फॉरेस्ट रेंजर की हिम्मत भी जवाब देने लगी, और उन्होंने वहां एकत्र भीड़ से अलग दिशा में चलना शुरू कर दिया, और फिर वह चीखने लगे, क्योंकि अजगर ने उनकी गरदन को एक बार पूरी तरह जकड़ लिया। दरअसल, जिसने भी अजगर की दुम पकड़ रखी थी, उसके हाथ से दुम छूट चुकी थी, और ऐसा लगने लगा कि फॉरेस्ट रेंजर और अजगर के बीच जारी 'संघर्ष' में सरीसृप की जीत कुछ ही पल दूर है लेकिन तभी नीली कमीज़ पहने एक शख्स, संभवतः वन विभाग का एक कर्मचारी, भागकर वहां पहुंचता है, और फॉरेस्ट रेंजर की जान बचाने की कोशिश में जुट जाता है। इस हंगामे के दौरान शायद कैमरा थामे शख्स के हाथ-पांव भी फूल गए थे, क्योंकि कुछ पल के कैमरे का फोकस पूरी तरह अजगर और फॉरेस्ट रेंजर से हट गया था। बहरहाल, आखिरकार फॉरेस्ट रेंजर को बचा लिया गया, लेकिन उससे पहले रेंजर अपने सहायक से डरी हुई आवाज़ में कहते सुनाई देते हैं - दुम को पकड़ो, दुम को पकड़ो और फिर कहते हैं - अब ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?