न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनूठी गुरु दक्षिणा, 1200 बच्चों ने 1.71 लाख रु. इकट्ठा कर शिक्षिका का किया कन्यादान

1200 छात्रों ने अपनी शिक्षिका का कन्यादान कर अनूठी गुरु दक्षिणा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 1:41:43

अनूठी गुरु दक्षिणा, 1200 बच्चों ने 1.71 लाख रु. इकट्ठा कर  शिक्षिका का किया कन्यादान

1200 छात्रों ने अपनी शिक्षिका का कन्यादान कर अनूठी गुरु दक्षिणा दी है। पाली के सुंदरनगर स्थित राजश्री स्कूल के बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के सहयोग और अपने जेब खर्च से 1 लाख 71 हजार का एकत्रित कर अपनी शिक्षिका हेमा प्रजापत का कन्यादान किया। हेमा के माता-पिता और भाई नहीं थे। ऐसे में विद्यालय स्टाफ के साथ ही वहां पढ़ने वाले बच्चों ने 10 दिसंबर को शादी करवाई।

शिक्षिका हेमा प्रजापत का कहना है कि बच्चों ने जो किया वह किसी सपने के सच होने जैसा है। स्कूल प्रबंधन और छात्र इतना प्यार करेंगे सोचा नहीं था। मैं बच्चों की इस गुरु दक्षिणा को वापस पढ़ाकर पूरा करूंगी। स्कूल के निदेशक राजेंद्रसिंह धुरासनी ने बताया कि बच्चों की इस पहल के बाद स्टाफ और प्रबंधन ने भी शिक्षिका की मदद की। शिक्षिका हेमा को महिला दिवस पर भी श्रेष्ठ शिक्षिका का सम्मान और 51 हजार का पुरस्कार दिया गया था।

आपको बता दे, हेमा का बचपन कठिनाइयों भरा रहा है। छह माह की उम्र में पिता का देहांत फिर 16 साल की उम्र में मां का भी निधन हो गया। हेमा की एक छोटी बहन है जिसकी पढ़ाई और पालने की जिम्मेदारी भी हेमा पर थी। हेमा स्कूल की छुट्टी के बाद नियमित रूप से 2 घंटे रुक कर जरूरतमंदों को निशुल्क कोचिंग देती हैं। इतना ही नहीं स्कूल की छुट्टी वाले दी भी विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा क्लास लेती थी। हेमा ने 5 साल में मात्र 6 छुट्टी ली हैं। हेमा ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से गणित विषय में प्रथम श्रेणी से एमएससी किया और बीएड किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री