न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब फ़ास्ट फूड पैकेट्स पर लिखना होगा खाने के बाद कितना दौड़े, जानें पूरा मामला

कहा गया है कि खाने-पीने की चीजाें के पैकेट पर कैलाेरी चार्ट लगाया जाए। इसमें यह भी बताना चाहिए कि इसे खाने के बाद पचाने के लिए कितनी कसरत की जरूरत हाेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Dec 2019 7:35:58

अब फ़ास्ट फूड पैकेट्स पर लिखना होगा खाने के बाद कितना दौड़े, जानें पूरा मामला

आपने यह तो देखा ही होगा कि फ़ूड पैकेट्स पर कई तरह की जानकारी दी हुई होती हैं और उसमें यह भी बताया जाता हैं कि इसमें किन पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ब्रिटेन में अब फूड पैकेट्स पर यह भी लिखना होगा कि पिज्जा खाया तो 4 घंटे पैदल चलें, चॉकलेट खाई है तो 22 मिनट दौड़ें ताकि गलत खानपान की आदत से लोगों को बचाया जा सकें। दरअसल, ब्रिटेन में दो तिहाई से ज्यादा लोग मोटापे से जुड़ी बीमारी से परेशान हैं। ब्रिटेन में मोटापा कम करने के लिए लोबौरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सरकार काे एक प्रस्ताव दिया है। इसमें कहा गया है कि खाने-पीने की चीजाें के पैकेट पर कैलाेरी चार्ट लगाया जाए। इसमें यह भी बताना चाहिए कि इसे खाने के बाद पचाने के लिए कितनी कसरत की जरूरत हाेगी।

14 अलग-अलग फूड स्टडी के नतीजे पर दिए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि फूड पैकेट पर बताना चाहिए कि अगर यह पिज्जा खाया है, तो 4 घंटे तक पैदल चलें या चॉकलेट बार खाई है, तो आपको 22 मिनट तक दौड़ना होगा। फूड पैकेट पर लेबल लगाने का फायदा यह होगा कि लोग सही खाने की आदत से जुड़ेंगे और सेहतमंद रहेंगे। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की लेबलिंग से हर शख्स की रोजाना कैलोरी खपत में औसत 200 कैलोरी को कम किया जा सकता है। ब्रिटेन में दो तिहाई से ज्यादा लोग इन दिनों मोटापे से जुड़ी बीमारी से त्रस्त हैं। यहां तक कि बच्चों में भी अन्य यूरोपीय देशों की अपेक्षा मोटापा बढ़ा है।

weird news,weird decision,food labels,britain,calories on labels,exercise is needed to burn calories

यूनिवर्सिटी की प्रमुख शोधकर्ता अमांडा डेली का कहना है फूड पैकेट्स पर इस तरह के लेबल लगाने से लोगों को यह समझने में काफी आसानी होगी कि वे कितनी कैलाेरी वाली चीजें खा रहे हैं। इससे उन्हें और बेहतर विकल्प तलाशने का मौका मिलेगा। आमतौर पर घर पर बनी चीजों में कम कैलोरी होती है, पर अगर आप बाहर से चॉकलेट मफिन खरीदते हैं तो इसमें 500 कैलोरी होती है। इसे पचाने के लिए कम से कम 50 मिनट तक दौड़ना ही होगा। हम लेबल के जरिए लोगों को परहेज करना नहीं सिखा रहे हैं, बल्कि उन्हें इस बात के लिए प्रेरित कर रहे हैं कि इतनी कैलोरी वाले मफिन को खाकर क्या वे उसके लिए जरूरी कसरत कर पाते हैं? यह प्रस्ताव एक तरह से लोगों को सही खानपान की आदत डाल देगा।

रॉयल सोसाइटी फॉर पब्लिक हेल्थ का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग से ज्यादातर ग्राहक निश्चित तौर पर खुश होंगे, क्योंकि उन्हें पता होगा कि दिनभर में कितनी कैलोरी ले रहे हैं और उसे पचाने के लिए क्या करना होगा। इससे आने वाले दिनों में लोग मोटापे का कम शिकार होंगे। खानपान विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि लेबलिंग से लोग इस बात को समझ ही जाएंगे कि गलत खान-पान की आदत कैसे रोकी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!