न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की वजह से एक शिक्षक को करनी पड़ रही मजदूरी, मामला मन को पीड़ा पहुंचाने वाला

मन को पीड़ा पहुंचाने वाला दृश्य देखने को मिला केरल के एक शिक्षक के साथ जिन्हें नौकरी जाने के बाद मजदूरी कर घर चलाना पड़ रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 June 2020 12:25:26

कोरोना की वजह से एक शिक्षक को करनी पड़ रही मजदूरी, मामला मन को पीड़ा पहुंचाने वाला

कोरोना की त्रासदी से पूरी दुनिया सामना कर रही हैं जिससे 77 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा 4 लाख से काफी ऊपर निकल चुका है। लेकिन कोरोना से बड़ा डर अब लोगों के लिए अपना गुजारा करना बन गया हैं। क्योंकि लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा हैं और गुजारे के लिए काम भी नहीं मिल पा रहा हैं। ऐसा ही मन को पीड़ा पहुंचाने वाला दृश्य देखने को मिला केरल के एक शिक्षक के साथ जिन्हें नौकरी जाने के बाद मजदूरी कर घर चलाना पड़ रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पालेरी मीथल बाबू की उम्र 55 वर्ष है। वो केरल के ओंचियाम में रहते हैं। वो बीते 30 वर्षों से बच्चों को स्कूल में अंग्रेजी पढ़ा रहे थे। लेकिन अब लॉकडाउन के बाद और कोरोना के जारी कहर के चलते स्कूल तो खुल नहीं रहे। इसलिए रोजी रोटी कमाने के लिए उन्हें एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करनी पड़ रही है।

इस बारें में वो कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि कॉलेज कब खुलेंगे, मेरा परिवार है जिसके लिए मुझे कमाना है।’ आपको बता दें कि बाबू हायर सेकेंडरी स्टूडेंट्स को इंग्लिश पढ़ाते हैं, वडाकरा के Parallel College में। उन्होंने मई में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जाना शुरू किया। यहां उन्हें सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक काम करना पड़ता था। उन्हें दिहाड़ी के 750 रुपये मिलते। वो बताते हैं कि कंस्ट्रक्शन सेक्टर काफी डल है। यहां उन्हें सिर्फ सात दिन ही काम मिला।

बता दें की बाबू अपनी कहानी बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने गरीबी में पढ़ाई पूरी की है। ‘मैंने अपनी बीए इंग्लिश से की थी। फिर मैं चेन्नई चला गया। वहां मुझे एक होटल में स्पायलर की जॉब मिल गई। वहां रहकर मैंने इग्लिश पढ़नी शुरू कर दी। फिर parallel college में नौकरी मिल गई।’बाबू ने होम लोन भी ले रखा है। उनके बच्चों की पढ़ाई का भी खर्चा है। वो बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने ऐसे मजदूरी की थी। उनका बड़ा बेटा सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। जबकि छोटा बेटा 11वीं में पढ़ता है। यहां तक कि बाबू की उनके कई स्टूडेंट्स ने मदद भी की है। उन्हें राशन भी मुहैया करवाया। पर बाबू खुद भी मेहनत करते रहना चाहते हैं। उनकी कहानी बताती है कि कोशिश जारी रखो। चाहे कुछ भी हो। कभी हार मत मानो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
2–3 हफ्तों में थम सकता है युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा संकेत
2–3 हफ्तों में थम सकता है युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा संकेत
क्रीमिया में रूसी An-26 सैन्य विमान हादसे का शिकार, 29 लोगों की दर्दनाक मौत
क्रीमिया में रूसी An-26 सैन्य विमान हादसे का शिकार, 29 लोगों की दर्दनाक मौत
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
आज से बदला UPI पेमेंट सिस्टम, डबल सिक्योरिटी हुई लागू, जानिए कैसे काम करेगा  नया तरीका
आज से बदला UPI पेमेंट सिस्टम, डबल सिक्योरिटी हुई लागू, जानिए कैसे काम करेगा नया तरीका
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में, जानिए IPL में सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड किसके नाम
अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में, जानिए IPL में सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड किसके नाम