न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों की गलती से बनी मछली की यह नई प्रजाति

वैज्ञानिकों की गलती से मछली की एक नई प्रजाति बन गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 5:18:31

वैज्ञानिकों की गलती से बनी मछली की यह नई प्रजाति

हर खोज या अविष्कार के पीछे कड़ी मेहनत और परिश्रम होता हैं। वैज्ञानिकों द्वारा दिन-रात की गई मेहनत नई खोज को जन्म देती हैं। लेकिन देखा गया हैं कि कई खोज संयोग और दुर्घटना से भी हुई हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वैज्ञानिकों की गलती से मछली की एक नई प्रजाति बन गई। हाल ही में वैज्ञानिकों के द्वारा किए जा रहे एक प्रयोग में अनपेक्षित नतीजे हासिल हुए हैं। वैज्ञानिकों ने मछली की एक नई प्रजाति खोज डाली। इस चीज की कल्पना खुद वैज्ञानिकों ने भी नहीं की थी।

वैज्ञानिकों के द्वारा अनजाने में एक ऐसी गलती हो गई, जिससे अमेरिका की पैडलफिश और रूस की स्टर्जोन प्रजाति की मछलियों का संकर प्रजनन हो गया। इन दोनों मछलियों के प्रजनन से वैज्ञानिकों को स्टर्डलफिश नाम की एक नई प्रजाति मिल गई, जिसकी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। सीनेट की एक रिपोर्ट के अनुसार दो मछलियों का प्रजनन एक दुर्घटना मात्र था। इन दोनों मछलियों को जीवाश्म मछलियां कहा जाता है। पैडलफिश और स्टर्जोन फिश, दोनों मछलियों की प्रजातियां बहुत पुरानी हैं और उनका विकास भी बहुत ही धीमा है। यूनियन ऑफ कंजर्वेंशन ऑफ नेचर के मुताबिक, इन दोनों प्रजातियों की मछलियां विलुप्ति की कगार पर हैं।

वैज्ञानिकों की गलती से बनी मछली की यह नई प्रजाति

वैज्ञानिकों ने जिनोजेनेसिस नाम की एक अलैंगिक प्रजनन पद्धति का प्रयोग इन दोनों मछलियों पर अलग-अलग कर रहे थे। इस प्रक्रिया में बिना DNA के योगदान के ही शुक्राणुओं की उपस्थिति की जरूरत होती है। शोधकर्ताओं ने गलती से पैडलफिश के शुक्राणुओं को स्टर्जोन के अंडों में गर्भाधान करा दिया। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं चला और एक नई प्रजाति विकसित हो गई।

शोधकर्तोओं से हुई गलती का परिणाम ये मिला कि अंडों से एक नई संकर प्रजाति की मछली पैदा हो गई। यह शोध हंगरी में रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर फिशरीज एंड एक्वाकल्चर के वैज्ञानिक एटिला मोजार और उनके साथियों ने किया था। साइंटिफिक जर्नल जीन्स में यह शोध प्रकाशित भी हुई है।

अमेरिकन पैडलफिश और रूसी स्टर्जोन का पहली बार ऐसा संकरण हुआ है। इस संकरण से जो नई प्रजाति बनी है वह ऐसीपेनसराडे और पोल्योजानटाइडे परिवारों के बीच की सदस्य हैं। हालांकि इंसान के द्वारा संकरण की गई इन नई प्रजातियों में फिर से प्रजनन नहीं हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत