न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की वजह से हुआ 21 साल पहले बिछड़े पति-पत्नी का मिलाप

पश्चिम बंगाल में जहाँ 21 साल पहले बिछड़े पति-पत्नी का फिर से मिलाप हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 6:11:03

लॉकडाउन की वजह से हुआ 21 साल पहले बिछड़े पति-पत्नी का मिलाप

कोरोना के कहर के चलते देश में लॉकडाउन किया गया जी कि अभी भी जारी हैं। हांलाकि अब रियायतें काफी मिल चुकी हैं, लॉकडाउन की वजह से जहां कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीँ कई ऐसे भी किस्से सामने आए जिन्होनें लोगों की खुशियों को बढाने का काम किया हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पश्चिम बंगाल में जहाँ 21 साल पहले बिछड़े पति-पत्नी का फिर से मिलाप हुआ। आइये जानते हैं आखिर क्या हैं पूरा माजरा।

बताया जा रहा है कि वेस्ट बंगाल आसनसोल के नर्सिंग बांध इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय उर्मिला देवी के पति सुरेश प्रसाद उन्हें 21 साल बाद मिल गये। सुरेश 21 साल पहले शाम के समय घर से घूमने निकले थे और फिर वापस नहीं आए। फिर उनकी कुछ सालों बाद एक चिट्ठी आई जिसमें लिखा था कि वो चांदनी चौक, दिल्ली में हैं और उन्हें तलाशने की कोशिश कोई न करें। पति के जाने के बाद उर्मिला ने अपने बच्चों को अकेले ही पाला-पोसा और उनकी परवरिश की। दो बेटियों की शादी की और बेटों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाया। इसके साथ ही उर्मिला अपने पति को भी तलाश करती रही लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

इसी बीच बीते गुरूवार को लॉकडाउन के दौरान आसनसोल के कन्यापुर में दिल्ली से आसनसोल पहुंचे प्रवासी मजदूरों को क्वारनटीन सेंटर में रखा गया और उन्हीं में सुरेश प्रसाद भी एक प्रवासी था। इस दौरान जब पहचान की गई तो सुरेश की पहचान उसके पुराने पते यानी बर्नपुर नर्सिंग बांध इलाके के रहने वाले के रूप में की गई। इसके बाद सुरेश ने अपनी कहानी पुलिस को बताई और पुलिस भी उसकी कहानी से भावुक हो गई। उसने बताया कि वो कैसे अपने परिवार से बिछड़ा और अब वो जब वापस लौटना चाहता था तब उसे यहां क्वारनटीन सेंटर में डाल दिया गया है।

इसके बाद पुलिस ने सुरेश की पत्नी उर्मिला देवी से संपर्क साधा और फिर उर्मिला को आसनसोल के एच एल जी अस्पताल में लाया गया जहां वो अपने पति सुरेश से मिल सकी काफी सालों के बाद मिलने पर चेहरों ने धोखा दिया लेकिन पारिवारिक जानकारी लेने के बाद दोनों की पहचान हो सकी। अपने पति को मिलाने के लिए उर्मिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया है और उनकी तारीफ भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स