न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों में बनवाया ऐसा टैटू कि लड़की हो गई तीन हफ्तों के लिए अंधी, देखकर आप भी रह जाएँगे हैरान

एंबर को टैटू मेकिंग की दुनिया में 'ड्रैगन गर्ल' के नाम से जाना जाता है, लेकिन टैटू बनवाने का यह जुनून एंबर के लिए एक बड़ा खतरा बन गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Nov 2019 10:52:32

आंखों में बनवाया ऐसा टैटू कि लड़की हो गई तीन हफ्तों के लिए अंधी, देखकर आप भी रह जाएँगे हैरान

हर इंसान का अपना शौक होता हैं जिसे वह पूरा करना चाहता हैं। ऐसा ही एक शौक आजकल युवाओं में हैं टैटू का। लेकिन कभाकभार टैटू का यह फितूर उनके लिए परेशानी का सबब भी बन जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली 24 वर्षीय एंबर ल्यूक के साथ जिसका टैटू बनवाने का जुनून ही उसके लिए खतरा बन गया। एंबर अब तक अपने शरीर पर 200 से भी अधिक टैटू बनवा चुकी हैं। एंबर को टैटू मेकिंग की दुनिया में 'ड्रैगन गर्ल' के नाम से जाना जाता है, लेकिन टैटू बनवाने का यह जुनून एंबर के लिए एक बड़ा खतरा बन गया था।

weird news,weird incident,dragon girl,blue tattoos on eyeballs,girl goes blind for three weeks,australia

दरअसल, कुछ समय पहले एंबर ने अपनी आंखों में टैटू बनवाकर आंखों का रंग नीला करवाने का फैसला किया था। इसके बाद एंबर ने आंखों में टैटू बनवाकर उनका रंग नीला करवा लिया था, लेकिन इसके कारण वो अंधी हो गई थीं। एंबर अब तक टैटू बनवाने पर 26,000 डॉलर यानी 18।37 लाख से अधिक रुपये खर्च कर चुकी हैं। एंबर खुद को नीले आंखों वाली सफेद ड्रैगन कहलाना पसंद करती हैं। उन्होंने हाल ही मे आंखों में टैटू बनवाने का अपना अनुभव साझा किया। इसके बारे में उन्होंने बताया कि आंखों में टैटू बनवाना उनके लिए सबसे खतरनाक अनुभव था। इस काम में 40 मिनट लगे थे और इसके बाद वह तीन हफ्तों के लिए अंधी हो गई थीं।

एंबर आगे कहती हैं, 'मैं इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मेरी आंखों में टैटू का इंक डाला जा रहा था, तब मुझे ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने शीशे के 10 नुकीले टुकड़े मेरी आंखों में डाल दिए हैं।' आंखों में इंक डालने की यह प्रक्रिया साल में चार बार होती थी। यह प्रक्रिया काफी खतरनाक होती है, क्योंकि अगर इस प्रक्रिया में थोड़ी भी गड़बड़ी होती तो एंबर हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो देतीं।

weird news,weird incident,dragon girl,blue tattoos on eyeballs,girl goes blind for three weeks,australia

एंबर का कहना है कि वह मार्च 2020 तक अपने पूरे शरीर को टैटू से ढंकना चाहती हैं। एंबर ने सर्जरी के जरिए अपने स्तनों, होठों और भौंह में ट्रांस्फॉर्मेशन भी करवाए हैं, लेकिन अब एंबर अपने शरीर में किसी तरह का मॉडिफिकेशन नहीं चाहती हैं। एंबर की मां विक्की ने बताया कि आंखों में टैटू बनवाने के बाद जब उन्होंने पहली बार एंबर को देखा तो वह रो पड़ी थीं।

टैटूज को लेकर एंबर की दीवानगी 16 साल की उम्र में परवान चढ़ी थी। एंबर का मानना है कि टैटू उनकी नकरात्मक ऊर्जा का तोड़ हैं। वह कहती हैं कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि वह बूढ़ी होने के बाद कैसी दिखेंगी। एंबर के अनुसार, 70 साल की उम्र में कोई भी इंसान खूबसूरत नहीं दिखता। एंबर के लिए उनके टैटूज ही एक ऐसी चीज हैं, जिसे लेकर वे अंत में दफ्न होना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!