न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्वॉयफ्रेंड ने दिया प्यार का अनूठा उदाहरण, गर्लफ्रेंड के पिता को दान कर दी किडनी

आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वो यह तो बताती ही हैं कि डेटिंग एप पर मिलने वाले सारे लोग बुरे नहीं होते और इसी के साथ ही यह किस्सा एक ब्वॉयफ्रेंड के प्यार का अनूठा उदाहरण भी पेश करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 1:48:04

ब्वॉयफ्रेंड ने दिया प्यार का अनूठा उदाहरण, गर्लफ्रेंड के पिता को दान कर दी किडनी

आपने आजकल कई डेटिंग एप देखी होगी जिसमें लड़के और लड़कियां एक-दूसरे को जानते हैं और मिलते हैं। हांलाकि डेटिंग एप पर लोग ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि आप जिनसे मिलते उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं और आसानी से भरोसा कर पाना मुश्किल होता हैं। लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वो यह तो बताती ही हैं कि डेटिंग एप पर मिलने वाले सारे लोग बुरे नहीं होते और इसी के साथ ही यह किस्सा एक ब्वॉयफ्रेंड के प्यार का अनूठा उदाहरण भी पेश करता हैं।

दरअसल, एंड्रयू मेयजैक और एशले टरकोट एक-दूसरे को एक डेटिंग एप पर मिले थे। इसके कुछ समय बाद ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और आज दोनों साथ में हैं, लेकिन इस पूरे किस्से में खास बात यह है कि हाल ही में 23 वर्षीय एंड्रयू ने पॉल टरकोट को अपनी किडनी दान में दी है। पॉल और कोई नहीं बल्कि एंड्रयू की गर्लफ्रेंड एशले के पिता हैं। जैसे ही एंड्रयू को पता चला कि एशले के पिता अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें किडनी की जरूरत है, तो एंड्रयू ने पलभर की भी देर नहीं लगाई और किडनी दान करने के लिए तैयार हो गए।

weird news,weird incident,dating app,boyfriend donates kidney,girlfriend father

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉल जब 17 साल के थे, तभी डॉक्टरों ने उनकी किडनी में कुछ समस्या का पता लगाया था, लेकिन साल 2011 में जब पॉल को एक गंभीर बीमारी हुई तो उनकी किडनी बुरी तरह प्रभावित हो गई। डॉक्टरों ने पॉल की जान बचाने का एकमात्र तरीका बताया किडनी ट्रांसप्लांट। एंड्रयू को जैसे ही इस बारे में पता चला, वह फौरन ही किडनी दान करने को तैयार हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने एंड्रयू के कई परीक्षण किए, जिसमें सामने आया कि एंड्रयू की किडनी पॉल की किडनी से मैच करती है।

इस पूरे मामले के बारे में एंड्रयू ने कहा कि, 'मैंने तुरंत मन बना लिया था कि मुझे यह करना है। एशले अपने पिता से बहुत प्यार करती है और मैं एशले से बहुत प्यार करता हूं। जिंदगी हमें दोबारा मौका नहीं देती और मैं पॉल को खोना नहीं चाहता था। यह मेरे लिए भी सुखद अहसास है कि मेरी वजह से उनकी जान बच गई।'

weird news,weird incident,dating app,boyfriend donates kidney,girlfriend father

वहीं, एंड्रयू की गर्लफ्रेंड और पॉल की बेटी एशले ने कहा, 'मैं अपने परिवार को बारे में जल्दी किसी से बात नहीं करती, लेकिन जब हालात बहुत बुरे हो गए तो मैंने एंड्रयू से अपनी परेशानी साझा की। उसने मेरा साथ दिया। उसने पूरी ईमानदारी और बिना किसी झिझक के मेरे पिता के लिए वह किया जो कोई और नहीं करता।'

एंड्रयू आगे बताते हैं कि जब उन्हें पता चला कि पॉल का कोई परिजन भी उन्हें किडनी देने के लिए तैयार नहीं है तो फिर उन्होंने इस बारे में थोड़ी रिसर्च की और उन्होंने कई तरह के टेस्ट करवाए, जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी किडनी पॉल की किडनी से मैच करती है तो वो डोनर बनने के लिए तैयार हो गए। एंड्रयू एशले और उनके परिवार को परेशान नहीं देख सकते हैं। जब एशले के परिवार वालों को एंड्रयू के फैसले के बारे में पता चला तो वे खुश तो हुए, लेकिन उन्होंने एंड्रयू के प्रति चिंता भी जाहिर की।

एशले के पिता पॉल ने बताया कि जब उन्हें एंड्रयू के निर्णय के बारे में बताया गया तो वह परेशान हो गए। पॉल सोच में पड़ गए, क्योंकि एंड्रयू के सामने उनकी पूरी जिंदगी पड़ी थी। एंड्रयू को आगे नौकरी करनी है, इसके अलावा उन्हें अपने जीवन में आगे जाकर बीमारियों से भी लड़ना है। यह बात पॉल के लिए चिंता का कारण थी, लेकिन अंतत: पॉल की सर्जरी हुई और एंड्रयू की नेकी को देखकर घरवालों से लेकर अस्पताल तक सभी लोग हैरान हो गए। एशले की मां टैमी के अनुसार, एंड्रयू ने जो उनके और उनके परिवार के लिए किया है, वह किसी भी उपहार से ज्यादा कीमती है। यह एक बलिदान है और इस तरह का महान काम कोई हीरो ही कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!