न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनसान टापू पर अनोखी नौकरी जिसके लिए 50 हजार में से चुना गया यह कपल

आयरलैंड के डबलिन में इस नौकरी के लिए स्थानीय कपल को चुना जाता है जिन्हें सुनसान टापू 'ग्रेट ब्लास्केट आइलैंड' पर भेजा जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 6:45:43

सुनसान टापू पर अनोखी नौकरी जिसके लिए 50 हजार में से चुना गया यह कपल

इस दुनिया में कई तरह की नौकरियां हैं जो लोगों का जीवनयापन करने का काम करती हैं। लेकिन कुछ ऐसी अनोखी नौकरियां होती हैं जो सभी को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक नौकरी के लिए एक कपल को चुना गया हैं जिसके लिए 50 हजार आवेदन आए थे। आयरलैंड के डबलिन में इस नौकरी के लिए स्थानीय कपल को चुना जाता है जिन्हें सुनसान टापू 'ग्रेट ब्लास्केट आइलैंड' पर भेजा जाता है। इस नौकरी में कपल को टापू की केयर करनी होती है।

weird news,weird incident,world most unique island,weird job

सबसे मजेदार बात ये है कि इस सुनसान टापू पर ना ही बिजली है, ना ही इंटरनेट है और ना ही कोई आधुनिक सुविधा है। लेकिन खाने-पीने और रहने के लिए बहुत ही उत्तम व्यवस्था है। इस टापू पर रहना एक तरह से स्वर्ग के समान है। इस अनोखी नौकरी के लिए एक कपल ने अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ दी और घर भी बेच दिया। हाल ही में इस कपल ने नौकरी की दास्तान शेयर की है।

दरअसल, एनी बर्नी और इयोन बॉयल को वेलेंटाइन-डे के दिन कॉल आया कि आप विजेता बन गए हैं और आपको ये नौकरी दी जाती है। इस नौकरी को आपको मार्च में ज्वाइन करना है। कपल ने कहा कि उन्हें ये पता नहीं था दुनिया से कटे इस टापू पर आधुनिक सुविधा के बिना कैसे जीवन संभव होगा। कपल ने इसके लिए अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ दिया था और घर भी बेच दिया था, लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया। ऐसे में जून में इस आइलैंड पर जाना संभव हुआ।

weird news,weird incident,world most unique island,weird job

इस नौकरी के लिए आए विज्ञापन में बताया गया था कि आइलैंड पर बगैर बिजली और इंटरनेट के फुल टाइम रहना है। बर्नी और बॉयल इस विज्ञापन को पढ़कर नई लाइफ के सपने देखने लगे कि कितना अच्छा होगा, जब बिजी लाइफ ना हो और ना ही कोई भगदौड़ हो। बिना टेंशन के दिन में काम करो, खाओ-पियो और आराम करो। जून के अंत में इन्हें आइलैंड पर आने का मौका मिला। बर्नी और बॉयल को यहां तीन कॉटेज का ध्यान रखना होता है। सुबह 9 बजे दिन शुरू होता है, जिसमें गेस्ट के लिए कॉटेज तैयार करना, सफाई के बाद भोजन का प्रबंध करना आदि काम शामिल हैं।

बॉयल ने बताया कि इस सुनसान टापू पर रहने का मतलब है कि आधुनिक सुविधाओं से दूर रहना। बिना फ्रिज के भोजन रखना, बिना बिजली के घर का काम करना। ना ही टीवी है और ना ही इंटरनेट है। बॉयल ने बताया कि इन सब कामों में जीवन का अलग ही आनंद है। इस आइलैंड पर छोटी-छोटी चीजों के महत्व के बारे में पता चला। बता दें कि ये कपल इस आइलैंड पर सितंबर के अंत तक रहने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें
क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स