वायरस की वजह से नीला हो रहा चिकन के अंडों का रंग, जानें पूरा माजरा

By: Ankur Mon, 15 June 2020 6:37:10

वायरस की वजह से नीला हो रहा चिकन के अंडों का रंग, जानें पूरा माजरा

आज पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी हैं और इसके चलते लोगों में अंडे और नॉनवेज से भी दूरी बने हैं। लेकिन कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां लोग सफ़ेद अंडे नहीं बल्कि नीले अंडे का स्वाद ले रहे हैं। अब आप सोच रहे हैं कि क्या नीले अंडे भी होते हैं। जी हाँ, ये खास रंग के अंडे Araucana नामक जीव देती है। ये चिली देश में पाई जाती हैं। ये भी माना जाता है कि वायरस के हमलों के वजह से इनके अंडे का रंग नीला होता है।

बता दें की सबसे पहले इस मुर्गी को साल 1914 में देखा गया था। इसे स्पेन के पक्षी वैज्ञानिक Salvador Castelló ने देखा था। चूंकि ये मुर्गी चिली के Araucanía इलाके में देखी गई थी, इसलिए इसका नाम Araucana रख दिया गया। इस बारें में वैज्ञानिकों के मुताबिक ये घरेलू चिकन की ही एक किस्म है।

हालांकि, वैज्ञानिकों के मुताबिक रेट्रोवायरस के हमले की वजह से अंडों का रंग नीला होता है। ये वे वायरस हैं जो सिंगल RNA होते हैं। ये मुर्गियों में प्रवेश कर उनके जीनोम की संरचना को बदल देते हैं। इन रेट्रोवायरस को EAV-HP कहते हैं। जींस की संरचना में बदलाव के कारण चिकन के अंडों का रंग बदल जाता है। हालांकि वायरस के बावजूद ये खाने में बिल्कुल सुरक्षित होते हैं। क्योंकि ये महज अंडों की बाहरी संरचना को प्रभावित करते हैं। यूरोपियन देशों और अमेरिका में ये चिकन और इसके अंडे काफी चाव से खाए जाते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com