न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़की अपने सरनेम की वजह से नहीं कर पा रही थी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन, शब्द जान रह जाएंगे हैरान

प्रियंका चूतिया समुदाय से आती है और उसका सरनेम चूतिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 5:06:42

लड़की अपने सरनेम की वजह से नहीं कर पा रही थी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन, शब्द जान रह जाएंगे हैरान

आपने यह तो देखा ही होगा कि लोग किसी नौकरी में उसके मुताबिक़ योग्यता ना हो पाने के कारण आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह देखा हैं कि कोई अपने सरनेम की वजह से ही नौकरी में आवेदन नहीं कर पा रहा हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्रियंका नाम की एक लड़की के साथ। प्रियंका चूतिया समुदाय से आती है और उसका सरनेम चूतिया है। यह सुनने में अटपटा लगता है लेकिन ये सच है। कई अन्य जगहों पर यह शब्द एक गाली हैं लेकिन असल में यह एक समुदाय का नाम भी हैं।

हालांकि अधिकारियों से बातचीत के बाद उसका आवेदन पूरा हुआ लेकिन उसने जो परेशानी झेली उसको प्रियंका ने फेसबुक पर लोगों से शेयर किया जिसके बाद चूतिया आदिवासी समुदाय एक चर्चा का विषय बन गया है।

weird news,weird information,chutia tribe,assam

इस समुदाय के लोग असम में रहते हैं और अब लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। ये आदिवासी समुदाय असम में कचारी वर्ग के लोग हैं जो अपनी जाति के रूप में चूतिया शब्द का इस्तेमाल करते हैं। यहां चूतिया को सूतिया भी कहा जाता है। इस जाति की आबादी असम में लगभग 20 से 25 लाख के बीच है।

असम के 'असमिया क्रॉनिकल' में 'चूतिया' समुदाय का इतिहास दर्ज है। बताया जाता है कि इस समुदाय का नाम सातवीं शताब्दी की शुरुआत में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर आकर बसने वाले चूतिया किंग अस्सम्भिना के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि उस काल में चूतिया वंशजों ने वर्तमान के भारतीय राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में अपने साम्राज्य का गठन किया सन 1187 से सन 1673 तक राज्य किया।

weird news,weird information,chutia tribe,assam

भारत सरकार ओबीसी यानि अन्य पिछड़ा वर्ग में चूतिया समुदाय को रखती है। ये समुदाय असमी भाषा बोलने वाले माने जाते हैं। समुदाय के अधिकतर लोग असम के ऊपरी और निचले जिलों के साथ बराक घाटी में रहते हैं। इस समुदाय के बारे में विकीपीडिया पर एक पेज भी बना रखा है।

इस शब्द के मतलब को लेकर किताब द डिबोनगियास में बिष्णुप्रसाद राभा, डब्ल्यूबी ब्राउन और पवन चंद्र सैकिया ने लिखा है। इसके अनुसार, चूतिया शब्द मूलतौर पर देओरी भाषा से आया है, और इसका मतलब है शुद्ध पानी के करीब रहने वाले लोग। इस मतलब में चू का अर्थ यानि शुद्ध या अच्छा, ति का मतलब पानी और या यानि उस भूमि में रहने वाले निवासी या लोग होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स