न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे के पेट में निकली ऐसी चीज जिसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बच्चे ने 65 मोतियों की माला निगल ली जिसके बाद बच्चा लगातार उल्टियां करने लगा और वह रोने लगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 4:49:29

बच्चे के पेट में निकली ऐसी चीज जिसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

कई बार डॉक्टर के सामने ऐसे केस आते हैं जो उन्हें हैरानी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जहां एक बच्चे ने 65 मोतियों की माला निगल ली जिसके बाद बच्चा लगातार उल्टियां करने लगा और वह रोने लगा। वहीं जब डॉक्टरों से जांच करवाई तो उन्हें चुंबक आपस में चिपके दिखाई दिए और फिर उन्होंने ऑपरेशन किया और बच्चे की जान बचाई।

लखनऊ निवासी डेढ़ साल के मासूम को चार दिन पहले उल्टियां शुरू हो गईं। उसके बाद से वह लगातार रो रहा था। इस दौरान परिजन कुछ समझ नहीं पाए। अंत में परेशान होकर वह बच्चे को लेकर गोमतीनगर विशालखंड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉ। सुनील कनौजिया ने एक्सरे जांच कराई तो उन्हें पेट में मोतियों की माला नजर आई। यह देखने के बाद भी परिजनों को भरोसा नहीं हुआ।

परिजनों ने कहा उनके घर में इस तरह की माला थी ही नहीं। यह सब जानने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला किया। जब डॉ। सुनील कनौजिया ने पेट में चीरा लगाया गया तो उसमें उपकरण चिपकने लगे। यह जानने के बाद डॉक्टर को पता चला कि चुंबक के मोतियों की माला है। फिर डॉक्टरों ने लोहे के उपकरण से मोतियों की खोज शुरू की तो उन्होंने पाया कि आंतों में चुंबक के मोती आपस में चिपक गए थे और इसी वजह से आंतें ढंग से काम नहीं कर रही थी। इस बारे में डॉ सुनील का कहना है, 'मोती छोटी और बड़ी आंत में पहुंच चुकी थीं। जो कि आपस में चिपक गई थी। छोटी आंत में पांच और पेट के पीछे हिस्से में एक सुराख हो गया था। करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी चुंबक के मोतियों को निकाल दिया गया है।' खबर है कि अब बच्चा ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत