न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेसबुक पर सौतन को घोड़ी बोलना पड़ा भारी, 45 लाख के जुर्माने के साथ मिली 2 साल की जेल

एक महिला को अपनी सौतन को घोड़ी बोलना भारी पड़ गया और उसपर 45 लाख के जुर्माने के साथ 2 साल की जेल की सजा भी मिली है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Dec 2019 12:46:08

फेसबुक पर सौतन को घोड़ी बोलना पड़ा भारी, 45 लाख के जुर्माने के साथ मिली 2 साल की जेल

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि दो सौतन के बीच लड़ाई होती रहती हैं और वो एक-दूसरे को कुछ भी बोलती रहती हैं। ऐसा ही कुछ असल जिन्दगी में भी होता हैं। लेकिन एक महिला को अपनी सौतन को घोड़ी बोलना भारी पड़ गया और उसपर 45 लाख के जुर्माने के साथ 2 साल की जेल की सजा भी मिली है। इस महिला ने अपने पूर्व पति की नई बीवी को फेसबुक पर घोड़ी और अपने पूर्व पति को 'इडियट' भी बताया था। अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार से लौट रही लालेह शाहर्वेश (55) को दुबई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, महिला ने वर्ष 2016 में अपने पूर्व पति द्वारा फेसबुक पर साझा की गई दूसरी शादी की तस्वीर पर दो टिप्पणियां की थीं। तीन साल बाद आए अदालत के फैसले में उसे दो साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही 50 हजार दिरहाम (संयुक्त अरब अमीरात मुद्रा) यानी लगभग 45 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला को उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुबई में गिरफ्तार किया गया। महिला के पूर्व पति की दूसरी पत्नी ने तीन साल पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी थी।

weird news,weird incident,facebook posts,woman faces jail and fine in dubai

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की रहने वाली लालेह शरावेश (55) और उसके पूर्व पति की शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह 8 महीने तक संयुक्त अरब अमीरात में रुकी थी। अपनी बेटी के साथ महिला ब्रिटेन लौट गई और उसका पति संयुक्त अरब अमीरात में ही रुक गया, जिसके बाद इनका तलाक हो गया। लालेह ने पूर्व पति की पत्नी को 'घोड़ी' कहा था। करीब एक महीने पहले गिरफ्तारी के बाद महिला को जमानत दे दी गई, लेकिन अगले हफ्ते उन पर 45 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लालेह अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए UAE आई थीं।

फेसबुक पर एक तस्वीर से महिला को अपने पूर्व पति की दूसरी शादी कर लेने का पता चला। महिला ने उन तस्वीरों पर फारसी में दो टिप्पणियां की, जिसमें से एक था कि मूर्ख! तुमने इस घोड़ी के लिए मुझे छोड़ दिया, मुझे आशा है कि तुम धरती में समा जाओगे। तभी लालेह को पता चला कि पूर्व पति की दूसरी पत्नी ने पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी है। लालेह की बेटी को ब्रिटेन लौटने की इजाजत दे दी गई, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई।

लालेह ने इंग्लैंड में रहते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया था और खतरों के बारे में नहीं सोचा था। उन्हें इस बात का भी अहसास नहीं था कि दुबई में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से मुकदमा हो सकता है। संयुक्त अरब अमीरात के साइबर अपराध कानून के अनुसार, सोशल मीडिया पर यदि कोई व्यक्ति किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग करता है तो उसे जेल की सजा के साथ हर्जाने का भुगतान भी करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान