न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

45 दिन का सफ़र तय कर कोलकाता से लंदन लेकर जाती थी यह बस

70 के दशक में एक खूब प्रचलित बस थी जो कि 45 दिन का सफ़र तय करती थी और कोलकाता से लंदन लेकर जाती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 3:17:06

45 दिन का सफ़र तय कर कोलकाता से लंदन लेकर जाती थी यह बस

आप सभी ने बस की यात्रा तो की ही होगी जिसमें एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य पर पहुंचने में मदद मिलती हैं। आजकल लंबे सफ़र के लिए लोग ट्रेन या हवाई सफ़र करना पसंद करते हैं और बस से ज्यादा लंबा सफ़र नहीं किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 70 के दशक में एक खूब प्रचलित बस थी जो कि 45 दिन का सफ़र तय करती थी और कोलकाता से लंदन लेकर जाती थी। कई लोग तो इस बात को मानने पर तैयार ही नहीं हो सकते हैं कि इतनी लंबी बस यात्रा भी हो सकती है। लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस बस सेवा को सिडनी की एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालित करती थी।

यह बस सेवा उस समय में दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा हुआ करती थी। काफी लंबा रास्ता होने के कारण गंतव्य तक पहुंचने में करीब 45 दिन का समय लग जाता था। इस बस सेवा को सिडनी की एक कंपनी अल्बर्ट टूर एंड ट्रेवल्स ने 1950 में शुरू की थी, जो 1973 तक जारी रही। इस बस के जाने का रूट भी बहुत दिलचस्प था।

weird news,weird information,kolkata to london bus,weird bus

सोशल मीडिया पर इन दिनों इस बस की और टिकट की फोटो वायरल हो रही हैं। इस बस का जाने का दिन और लंदन पहुंचने का दिन पहले से तय होता था। रास्ते में अगर कहीं घूमने की जगह होती थी, तो वहां ये बस रुकती थी और यात्रियों को टूर संचालित करने वाली कंपनी होटल में ठहराती थी।

लंदन के लिए जाने वाले इस बस में बड़े पैमाने पर यात्री सफर करते थे। कोलकाता से इस बस की शुरुआत होती थी और इसके बाद यह नई दिल्ली, काबुल, तेहरान, इस्तांबुल होते हुए लंदन पहुंचती थी। फिर इसी रूट से यह बस वापस लौटती थी। इस बस यात्रा के दौरान यह ध्यान रखा जाता था कि लोगों की यात्रा काफी आरामदायक और यादगार रहे।

weird news,weird information,kolkata to london bus,weird bus

1972 में कोलकाता से लेकर लंदन के लिए इस बस सेवा का किराया 145 पाउंड था, जिसमें बस का भाड़ा, खाना, नाश्ता और रास्ते में होटल में रुकने की सुविधा शामिल रहती थी। कोलकाता में अलग-अलग जगहों से एक छोटी बस लोगों को लेकर आती थी, उसके बाद लोग डबल डेकर बस में बैठते थे।

लंदन जाने वासी इस बस में यात्रियों को स्लीपिंग बर्थ की सुविधा मिलती थी। इसके साथ ही खिड़की से यात्री बाहर का नजारा ले सकते थे। खैर, कोलकाता से लंदन जाने वाले बस से लोगों की यात्रा यादगार तो रहती ही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी