न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन की महिलाओं ने कहा- अब बच्चे पैदा नहीं करेंगे, वजह चौकाने वाली

जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले ब्रिटेन के एक ग्रुप का कहना है कि उन्होंने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 June 2019 1:05:36

ब्रिटेन की महिलाओं ने कहा- अब बच्चे पैदा नहीं करेंगे, वजह चौकाने वाली

जलवायु परिवर्तन की समस्या आज हर देश के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण मनुष्य ही है। सामान्यतः जलवायु में परिवर्तन कई वर्षों में धीरे धीरे होता है। लेकिन मनुष्य के द्वारा पेड़ पौधों की लगातार कटाई और जंगल को खेती या मकान बनाने के लिए उपयोग करने के कारण इसका प्रभाव जलवायु में भी पड़ने लगा है। कारखानों को सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाला माना जाता है, क्योंकि इसके आसपास रहने से साँस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा प्रदूषण फैलाने वालों में वाहनों को लिया जाता है। यह सभी वायु प्रदूषण फैलाने में अपना योगदान देते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे उदाहरण है, जो वायु प्रदूषण के कारक बनते हैं। वायु प्रदूषण से गर्मी बढ़ जाती है और गर्मी बढ़ने से जलवायु में भी परिवर्तन होने लगता है।

बच्चा पैदा नहीं करना चाहती महिलाएं

जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले ब्रिटेन के एक ग्रुप का कहना है कि उन्होंने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है। इसमें शामिल महिलाओं ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या बनती जा रही है। लंदन में रहने वाली 33 साल की ब्लाइथे पेपीनो संगीतकार हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'मैं बच्चा चाहती हूं। मैं अपने पार्टनर के साथ एक परिवार चाहती हूं। लेकिन, यह दुनिया बच्चों के रहने लायक नहीं है।' उन्हें दुनिया में सूखे, अकाल, बाढ़ और ग्लोबल वार्मिंग का डर है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गुणवता बेहतर करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। एक अन्य सदस्य लोरी डे ने कहा कि जब जलवायु परिवर्तन होता है तो कई चीजें बदलती हैं। इससे खाद्य उत्पादन, संसाधन प्रभावित होंगे और युद्ध की स्थिति बनेगी।

पोपीनो ने 2018 के अंत में ‘बर्थस्ट्राइक’ ग्रुप का गठन किया था। अब तक इस संगठन से 330 लोग जुड़ चुके हैं। इसमें 80% महिलाएं हैं। पेपीनो का कहना है कि उन्होंने यह फैसला यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज की चेतावनी के बाद लिया। इसमें कहा गया था कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए 11 साल बचे हैं। हाल ही में ग्रुप से जुड़े 29 साल के कोड़ी हैरिसन ने कहा कि आप किसी और के जीवन के साथ खिलावाड़ नहीं कर सकते। अगर चीजें ठीक नहीं होती हैं, तो मनुष्य अच्छा जीवन नहीं बिता सकता है।

विश्व बैंक के मुताबिक, वर्तमान में एक व्यक्ति साल में औसत पांच टन कार्बन-डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करता है। वहीं, एक अमेरिकन साल में औसत 15.6 मिट्रिक टन कार्बन का उत्सर्जन करता है। जबकि श्रीलंका और घाना एक टन से भी कम उत्सर्जन करते हैं। कॉन्सिवेबल फ्यूचर के सहसंस्थापक मेगान कालमन का कहना है कि यदि हर कोई अमेरिकी की तरह कार्बन का उत्सर्जन करने लगे, तो रहने के लिए चार से छह पृथ्वी की जरूरत पड़ेगी। वही जनसंख्या पर नजर रखने वाली यूके के चैरिटी का तर्क है कि आबादी बढ़ने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन बढ़ेगा और उष्णकटिबंधीय जंगलों में कमी आएगी। यूएन के मुताबिक, 2030 तक पृथ्वी पर 8.5 बिलियन लोग होंगे और 2100 तक यह आंकड़ा 11 बिलियन तक होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे रविवार रचा इतिहास , 11 दिनों में बनी नंबर 1 फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और पहली पार्ट को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे रविवार रचा इतिहास , 11 दिनों में बनी नंबर 1 फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और पहली पार्ट को छोड़ा पीछे
अप्रैल में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी, IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार
अप्रैल में भी नहीं पड़ेगी तेज गर्मी, IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आगाज़, 4742 दिनों का सूखा खत्म, IPL में रचा अनोखा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आगाज़, 4742 दिनों का सूखा खत्म, IPL में रचा अनोखा रिकॉर्ड
PSL में बड़ा विवाद, फखर जमान की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग पर उठे सवाल
PSL में बड़ा विवाद, फखर जमान की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, बॉल टैंपरिंग पर उठे सवाल