न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन की महारानी की सुविधाओं को जान रह जाएंगे हैरान, बिना पासपोर्ट घूम चुकी हैं 100 से ज्यादा देश

ब्रिटेन की महारानी के पास पासपोर्ट ही नहीं है, लेकिन फिर भी वो अब तक 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Dec 2019 9:50:17

ब्रिटेन की महारानी की सुविधाओं को जान रह जाएंगे हैरान, बिना पासपोर्ट घूम चुकी हैं 100 से ज्यादा देश

आपने अक्सर ऐसे कई लोगों को एख होगा जिन्हें आपकी तुलना में अच्छी सुविधाएं दी जाती हैं जिसका कारण उनका ओहदा भी हो सकता हैं। लेकिन कई शख्सियत ऐसी होती हैं जिन्हें पूरी दुनिया में सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसा ही कुछ होता हैं ब्रिटेन की महारानी के साथ जिन्हें कई सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं और इन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे। क्या आप जानते हैं कि ब्रिटेन की महारानी के पास पासपोर्ट ही नहीं है, लेकिन फिर भी वो अब तक 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 दुनिया की एकमात्र ऐसी महिला हैं, जो बिना वीजा और पासपोर्ट के 100 से ज्यादा देश घूम चुकी हैं। दरअसल, उनके पास पासपोर्ट है ही नहीं, जबकि ब्रिटिश राजघराने में महारानी को छोड़कर बाकी सभी सदस्यों के पास पासपोर्ट है, जिसका इस्तेमाल वो विदेश यात्रा के दौरान करते हैं।

weird news,weird information,queen elizabeth ii,britain queen,special facilities to queen elizabeth ii

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पासपोर्ट रखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ब्रिटेन के बाकी नागरिकों को वही पासपोर्ट जारी करती हैं। लिहाजा उन्हें स्वयं पासपोर्ट रखने की जरूरत नहीं है। हालांकि उनके पास गोपनीय दस्तावेज होते हैं। महारानी के दूत दुनियाभर में इन दस्तावेजों को पहुंचाने वाले प्रभारी होते हैं। ये दस्तावेज अपने आप में पासपोर्ट के समान होते हैं।

कहते हैं कि महारानी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह कार चलाती हैं। यहां तक कि उनके पास अपना निजी एटीएम मशीन भी है, जिससे शाही परिवार की कैश की जरूरतें पूरी होती हैं। यह एटीएम मशीन बकिंघम पैलेस के बेसमेंट में है।

जानकारी के मुताबिक, पूरे ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ इकलौती ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें इनकम टैक्स (आय कर) देने की जरूरत नहीं है। हालांकि फिर भी साल 1992 से वह अपनी मर्जी से अपनी आमदनी पर सरकारी खजाने में टैक्स जमा करा रही हैं।

weird news,weird information,queen elizabeth ii,britain queen,special facilities to queen elizabeth ii

महारानी एलिजाबेथ के ऊपर किसी भी तरह का मामला अदालत में नहीं चलाया जा सकता और न ही उनके खिलाफ किसी तरह का सबूत ब्रिटेन की किसी भी अदालत में पेश किया जा सकता है। उन्हें सूचना के अधिकार के तहत भी छूट मिली हुई है।

महारानी एलिजाबेथ साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऐसा करने वाली वह दुनिया की एकमात्र महारानी हैं। उनका आधिकारिक जन्मदिन ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। ब्रिटेन में हर साल जून के पहले, दूसरे या तीसरे शनिवार को महारानी का जन्मदिन मनाया जाता है और इसकी घोषणा सरकार की ओर से की जाती है।

पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जून के दूसरे सोमवार जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह में महारानी एलिजाबेथ का जन्मदिन मनाया जाता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में महारानी का जन्मदिन जून के पहले सोमवार और कनाडा में मई के पहले सोमवार को मनाया जाता है। हालांकि महारानी का असली जन्मदिन 21 अप्रैल को होता है, जिसे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!