न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथ और पैर पर उग आती हैं पेड़ जैसी शाखाएं, दर्द से परेशान शख्‍स ने कहा - प्‍लीज, मेरे हाथ काट दो

बांग्लादेश के अब्‍दुल बजनदार (Abdul Bajandar) एक अजीब बीमारी का शिकार है। इस बीमारी की वजह से उनके हाथ और पैर पर बार-बार पेड़ की शाखाओं जैसी आकृतियां उभर आती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2019 10:45:59

हाथ और पैर पर उग आती हैं पेड़ जैसी शाखाएं, दर्द से परेशान शख्‍स ने कहा - प्‍लीज, मेरे हाथ काट दो

बांग्लादेश के अब्‍दुल बजनदार (Abdul Bajandar) एक अजीब बीमारी का शिकार है। इस बीमारी की वजह से उनके हाथ और पैर पर बार-बार पेड़ की शाखाओं जैसी आकृतियां उभर आती हैं। 2016 से लेकर अब तक अब्‍दुल बजनदार के 25 ऑपरेशन हो चुके हैं। इस बीमारी से परेशान अब्‍दुल ने सोमवार को कहा कि वह चाहता है कि उसके हाथ काट दिए जाएं ताकि उसे असहनीय दर्द से छुटकारा मिल सके। बिगड़ती हालत को देखते हुए एक बच्‍चे के पिता 28 वर्षीय अब्‍दुल को इसी साल जनवरी में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इस बार उनके हाथ पर पहले से भी लंबी पेड़ जैसी संरचनाएं उभर आईं हैं। उन्‍होंने कहा, 'मैं और दर्द सहन नहीं कर सकता। मैं रात को सो नहीं पाता हूं। मैंने डॉक्‍टरों से कहा कि वे मेरे हाथ काट दें ताकि मुझे कुछ राहत मिल सके।' आपको बता दें कि अब्‍दुल एक अजीब बीमारी एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफॉरमिस (Epidermodysplasia Verruciformis) से जूझ रहे हैं। इस बीमारी को 'ट्री मैन सिंड्रोम' के नाम से भी जाना जाता है।

tree man,abul bajandar,bangladesh,weird story,weird news

एएफपी के मुताबिक, डॉक्‍टरों को लग रहा था कि उन्‍होंने इस अजीब बीमारी को हरा दिया है लेकिन पिछले साल मई में हुई सर्जरी के बाद अब्‍दुल फिर ढाका स्थित क्लिनिक पहुंच गए।

tree man,abul bajandar,bangladesh,weird story,weird news

अब्‍दुल की मां अमीना बीबी उनकी इस गुहार का समर्थन करती हैं। उन्‍होंने कहा, 'कम से कम उन्‍हें दर्द से तो निजात मिलेगी। यह नर्क जैसी स्थिति है।'

tree man,abul bajandar,bangladesh,weird story,weird news

इलाज के लिए जाना चाहते है विदेश

अब्‍दुल बेहतर इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं हैं। ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मुख्‍य प्‍लास्टिक सर्जन समांथा लाल सेन ने कहा कि सात डॉक्‍टरों का एक बोर्ड मंगलवार को बजनदार की हालत पर चर्चा करेगा। उन्‍होंने कहा, 'वह अपने विचार रख चुके हैं। लेकिन हम वही करेंगे जो उनके लिए सबसे अच्‍छा होगा।'

माना जाता है कि पूरी दुनिया में आधे दर्जन से भी कम लोग इस अजीब बीमारी के शिकार हैं। इससे पहले इसी अस्‍पताल ने साल 2017 में इस बीमारी से जूझ रही एक बांग्‍लोदशी लड़की का इलाज भी किया था। डॉक्‍टरों ने उसके सफल ऑपरेशन का ऐलान किया था। लेकिन बाद में लड़की के पिता का कहना था कि ऑपरेशन के बाद पहले से भी ज्‍यादा लंबी पेड़ जैसी शाखाएं निकल आईं हैं। इसके तुरंत बाद लड़की के घरवाले इलाज बीच में ही छोड़कर वापस अपने गांव चले गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप