न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल को दहला देने वाली घटना, महज सात घंटे में मार दिए गए 2000 से ज्यादा लोग

एक दिल को दहला देने वाल घटना असम में साल 1983 में हुई थी जिसे नेली नरसंहार के रूप में जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 May 2020 5:13:20

दिल को दहला देने वाली घटना, महज सात घंटे में मार दिए गए 2000 से ज्यादा लोग

इस आजाद भारत का इतिहास भी अनोखा रहा हैं जहाँ कई ऐसे हादसे हुए हैं जो भुलाए नहीं भूलते हैं। ऐसी ही एक दिल को दहला देने वाल घटना असम में साल 1983 में हुई थी जिसे नेली नरसंहार के रूप में जाना जाता हैं। हांलाकि इसके बारे में अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं। इस नरसंहार में महज सात घंटे में 2000 से ज्यादा लोग मार दिए गए थे। हालांकि गैर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यह संख्या तीन हजार से भी अधिक है।

दिल को दहला देने वाली घटना, महज सात घंटे में मार दिए गए 2000 से ज्यादा लोग

यह भीषण नरसंहार 18 फरवरी, 1983 को असम में हुआ था। अब ये क्यों हुआ था, इसके पीछे एक लंबा इतिहास है। दरअसल, असम पहले एक खुशहाल राज्य हुआ करता था। 1826 से पहले यहां अहोम वंश का शासन था, लेकिन अंग्रेजों ने बाद में इसे अपने अधिकार में ले लिया। 19वीं सदी की शुरुआत में अंग्रेज यहां बंगाल और बिहार से मजदूरों को चाय के बागान में काम करने के लिए लाने लगे, जो बाद में असम में ही बस गए। अब चूंकि असम बांग्लादेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए वहां से भी बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठ के जरिए लोग असम आते रहे हैं। बाद में उन्हें वोट का अधिकार भी मिल गया था। इसी के खिलाफ 1980 के दशक में राज्य में एक आंदोलन चला था, जो बाद में नरसंहार की वजह बना।

18 फरवरी, 1983 की सुबह थी। असम के हजारों आदिवासियों ने नेली क्षेत्र के 14 गांवों में रह रहे बांग्लादेशी लोगों को घेर लिया। महज सात घंटे के अंदर दो हजार से भी अधिक लोगों को मार दिया गया। उस समय राज्य की पुलिस पर भी इस भीषण नरसंहार में शामिल होने का आरोप लगा था।

दिल को दहला देने वाली घटना, महज सात घंटे में मार दिए गए 2000 से ज्यादा लोग

कहते हैं कि इस नरसंहार में मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे, जो जान बचाकर भाग नहीं पाए। नरसंहार का बाद का नजारा बेहद ही डरावना था। नेली क्षेत्र में हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिछी पड़ी थीं। कई जगहों पर तो एक साथ 200-300 लाशें पड़ी थीं। यह वाकई में बेहद ही दर्दनाक और दिल को दहला देने वाली घटना थी।

कहा जाता है कि शुरुआत में नेली नरसंहार को लेकर सैकड़ों रिपोर्ट दर्ज हुईं और कुछ को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन इस भीषण नरसंहार के अपराधियों को सजा तो दूर, उनके खिलाफ मुकदमा तक नहीं चला। हां इतना जरूर हुआ कि इस नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी तौर पर मुआवजे के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत