न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्वारंटीन सेंटर में इस शख्स की हो रही मौज, अकेले ही 10 लोगों के बराबर खा रहे खाना

बिहार के बक्सर का एक क्वारंटीन सेंटर एक शख्स की वजह से सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं जिनका नाम हैं अनूप ओझा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 May 2020 7:16:40

क्वारंटीन सेंटर में इस शख्स की हो रही मौज, अकेले ही 10 लोगों के बराबर खा रहे खाना

कोरोना के कहर की वजह से कई प्रवासी अपने राज्यों में पहुंचे हैं और उनके लिए गृहराज्य द्वारा क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई हैं। कई क्वारंटीन सेंटर ऐसे हैं जो अपनी बदहाली और अनियमितता के चलते सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। लेकिन बिहार के बक्सर का एक क्वारंटीन सेंटर एक शख्स की वजह से सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं जिनका नाम हैं अनूप ओझा। 21 वर्षीय अनूप ओझा अपने ज्यादा खाने की वजह से चर्चा में आए हैं।

वह ज्यादा खाते हैं, इसके बारे में तब पता चला जब वह क्वारंटीन सेंटर में एक दिन 85 लिट्टी अकेले ही खा गए। 40 के आसपास रोटी और 10-20 प्लेट चावल खाना तो उनके लिए आम बात है। क्वारंटीन सेंटर को अगर छोड़ दिया जाए तो वहघर पर भी रहते हैं तो इतना ही खाना खाते हैं। गांव वालों की मानें तो अनूप एक बार 100 समोसे तक खा गए थे।

जानकारी के मुताबिक, अनूप राजस्थान में रहकर काम करते हैं। वहां से लौटने के बाद ही उन्हें बक्सर में क्वारंटीन किया गया। ऐसा नहीं है कि अनूप अधिक खाने की वजह से बहुत ज्यादा मोटे-ताजे हैं। उनका कद-काठी सामान्य है और वजन भी करीब 70 किलो है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ज्यादा खिलाने में क्वारंटीन सेंटर के व्यवस्थापक को तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उनके लिए खाना बनाने में रसोइये की हालत खराब हो जाती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि अनूप सिर्फ ज्यादा खाते ही हैं बल्कि वो आम लोगों की तुलना में ज्यादा काम भी करते हैं। वह अकेले ही 5-6 लोगों के बराबर काम कर देते हैं। जब अनूप के ज्यादा खाने की बात अंचलाधिकारी तक पहुंची तो वह खुद उनसे मिलने भी आए थे। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के व्यवस्थापक को निर्देश दिया है कि अनूप जितना खाना चाहें, उतना उन्हें दिया जाए। उनके खाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत