न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस 14 साल के बच्चे को मिली थी मौत की सजा, इलेक्ट्रिक चेयर से बांध दिया 2400 वोल्ट का तेज झटका

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अपराधी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी उम्र महज 14 साल थी और उसे मौत की सजा दी गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 1:19:05

इस 14 साल के बच्चे को मिली थी मौत की सजा, इलेक्ट्रिक चेयर से बांध दिया 2400 वोल्ट का तेज झटका

किसी भी अपराधी को मौत की सजा मिलना इतना आसान नहीं हो पाता हैं और उसमें भी कई सालों लग जाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अपराधी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी उम्र महज 14 साल थी और उसे मौत की सजा दी गई थी। 75 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ था। इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि अदालत ने महज 10 मिनट में उस बच्चे को मौत की सजा सुना दी थी, जिसके बाद उसे इलेक्ट्रिक चेयर (कुर्सी) में बांधकर बिजली का झटका दिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया।

ये खौफनाक घटना साल 1944 में घटी थी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार बच्चे का नाम जॉर्ज स्टिनी था, जो अफ्रीकन-अमेरिकन था यानी अश्वेत था। चूंकि उस दौर में श्वेत लोग अश्वेतों से रंग के कारण भेदभाव खूब करते थे, इसलिए कहा जाता है कि बच्चे को सजा-ए-मौत देने का फैसला एकतरफा था। क्योंकि जजों की जिस बेंच ने फैसला सुनाया था, उसमें सभी श्वेत थे।

यह कहानी कुछ इस तरह शुरू होती है। 23 मार्च 1944 का दिन था। जॉर्ज अपनी बहन कैथरीन के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पर दो लड़कियां 11 वर्षीय 'बैटी जून बिनिकर' और 8 वर्षीय 'मेरी एमा थॉमस' किसी फूल को ढूंढते हुए आईं। उन्होंने उस फूल के बारे में जॉर्ज और उसकी बहन कैथरीन से पूछा। इसके बाद जॉर्ज उन लड़कियों की मदद के लिए साथ चला गया। बाद में वह अपने घर लौट आया, लेकिन वो दोनों लड़कियां गायब हो गईं।

weird news,weird incident,death judgment to child,george stinney,america

जब लड़कियों के घरवालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, तो पता चला कि वो आखिरी बार जॉर्ज के साथ देखी गई थीं। ऐसे में लड़कियों के घरवालों ने जॉर्ज के पिता के साथ लड़कियों को आसपास के इलाकों में ढूंढने लगे, लेकिन वो मिली नहीं। इसके बाद अगले दिन सुबह दोनों लड़कियों की लाश रेलवे ट्रैक के पास कीचड़ में मिली। दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

लाश मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर जॉर्ज को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। बाद में पुलिस की ओर से बताया गया कि जॉर्ज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उसी ने दोनों लड़कियों का कत्ल किया है। पुलिस द्वारा दिए बयान में कहा गया कि जॉर्ज 11 वर्षीय बैटी के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसे लगा कि मेरी के रहते ये नहीं हो सकता, तो उसने मेरी को मारने की कोशिश की। इसी बीच दोनों लड़कियां उससे भिड़ गईं, जिसके बाद जॉर्ज ने लोहे के रॉड से उनके सिर पर मारा, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चोट इतना भयंकर था कि उनके सिर के 4-5 टुकड़े हो गए थे।

दोनों लड़कियों की हत्या के लिए जॉर्ज और उसके भाई जॉन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में जॉन को छोड़ दिया गया। इसके बाद जॉर्ज को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी ने एक लिखित बयान दिया, जिसमें कहा गया कि जॉर्ज ने अपनी गलती मान ली है। लेकिन इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि उस लिखित बयान पर जॉर्ज के हस्ताक्षर ही नहीं थे। लेकिन इसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में जॉर्ज को कोलंबिया की जेल में लगभग तीन महीने तक रखा गया। इस दौरान उसके परिवार को उससे मिलने तक नहीं दिया गया।

weird news,weird incident,death judgment to child,george stinney,america

जॉर्ज के मामले की सुनवाई के लिए एक ज्यूरी का गठन किया गया और वो भी महज एक दिन में। अदालत की ओर से जॉर्ज के बचाव में वकील चार्ल्स प्लोडन को रखा गया था। कहा जाता है कि चार्ल्स राजनीति में आना चाहते थे और चूंकि उस समय श्वेत लोगों का राजनीति में बोलबाला था, इसलिए उन्होंने जॉर्ज के बचाव में सिर्फ एक ही दलील दी कि उससे किसी वयस्क की तरह पेश न आया जाए। लेकिन उस समय अमेरिका में 14 साल के बच्चे को वयस्क ही माना जाता था, इसलिए चार्ल्स की दलील खारिज हो गई।

इस केस की सबसे हैरान करने वाली बात ये भी थी कि जो जज मामले की सुनवाई कर रहे थे, वो सभी श्वेत थे। इसके अलावा कोर्टरूम के अंदर उस समय एक हजार से भी ज्यादा लोग थे, लेकिन किसी भी अश्वेत को अंदर घुसने नहीं दिया गया था। इस मामले में जॉर्ज के खिलाफ तीन गवाहों को पेश किया गया था, जिसमें एक वो था जिसने लड़कियों की लाश ढूंढी थी और दूसरा वो दो डॉक्टर जिन्होंने दोनों लड़कियों का पोस्टमॉर्टम किया था। पोस्टमॉर्टम में ये साबित हो चुका था कि दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। वहीं जॉर्ज के वकील अदालत में एक भी गवाह पेश नहीं कर सके थे।

इस केस में सबसे खास बात ये थी कि जॉर्ज के सवालों को क्रॉस चेक भी नहीं किया गया था और ना ही उसे अपने बचाव में कुछ बोलने का मौका ही दिया गया था। करीब ढाई घंटे तक मामले की सुनवाई चली थी और महज 10 मिनट में ही अदालत ने उसे दोषी मानते हुए मौत की सजा सुना दी थी। हालांकि, जॉर्ज अपने आप को बेकसूर बता रहा था, लेकिन उसे यह साबित करने का मौका ही नहीं दिया गया।

चूंकि उस दौर में लोगों को मौत की सजा इलेक्ट्रिक चेयर से दी जाती थी। ऐसे में जॉर्ज को भी इलेक्ट्रिक चेयर से बांधा गया। कहा जाता है कि जॉर्ज की लंबाई (पांच फीट) कम थी और वो कुर्सी पर फिट नहीं हो रहा था, इसलिए उसे किताबों के ऊपर बिठाया गया। कुछ लोग कहते हैं कि वो किताब बाइबिल थी। इसके बाद जॉर्ज को 2400 वोल्ट का बिजली का तेज झटका दिया गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जॉर्ज अभी भी अमेरिका में सबसे कम उम्र में मौत की सजा पाने वाला इंसान है। उसकी मौत के 70 साल बाद यानी साल 2014 में उसके केस को दोबारा खोला गया था, जिसमें ये माना गया कि उसके साथ अन्याय हुआ था। जॉर्ज के बयान स्पष्ट नहीं थे कि उसी ने दोनों लड़कियों का खून किया था। यानी उसे बेगुनाह करार दिया गया। यह मामला अमेरिका के कानूनी इतिहास में एक काला अध्याय माना जाता है, जिसमें एक बेगुनाह को दर्दनाक तरीके से सजा-ए-मौत दे दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें