न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स ने वाई-फाई सिग्नल के लिए छत पर ही बना डाला एफिल टॉवर

क्यूबा की राजधानी हवाना में जहां एक शख्स ने अपने बेटे के वाई-फाई सिग्नल के लिए घर की छत पर ही एफिल टॉवर बना डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 7:18:15

शख्स ने वाई-फाई सिग्नल के लिए छत पर ही बना डाला एफिल टॉवर

अक्सर लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिनका काम सभी को हैरानी में डाल देता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला क्यूबा की राजधानी हवाना में जहां एक शख्स ने अपने बेटे के वाई-फाई सिग्नल के लिए घर की छत पर ही एफिल टॉवर बना डाला। हम बात कर रहे हैं हवाना के 52 वर्षीय जॉर्ज एनरिक सैलगाडो की जिनके बेटे ने उनसे एफिल टॉवर नहीं बल्कि वाई-फाई सिग्नल के लिए एक एंटीना बनाने को कहा था। उन्होंने अपने घर की छत पर ही 13 फीट लंबा एफिल टॉवर बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।

हवाना को तो वैसे उसकी खूबसूरती, वास्तुकला और नाइटलाइफ के लिए 'पेरिस ऑफ द कैरेबियन' के तौर पर जाना जाता है, लेकिन वहां पेरिस के सिर्फ एक चीज की कमी थी और वो है एफिल टॉवर। लेकिन अब यह कमी भी पूरी हो गई है। हवाना को भी छोटा ही सही, पर एफिल टॉवर तो मिल ही गया है।

weird news,weird incident,eiffel tower replica,eiffel tower on the roof

इस 13 फीट के एफिल टॉवर को बनाने वाले सैलगाडो वैसे तो अकाउंटेंट हैं, लेकिन लोहे का काम उन्होंने अपने पिता से सीखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि वो कभी पेरिस नहीं गए। उन्होंने सिर्फ फिल्मों में या तस्वीरों में ही एफिल टॉवर देखा था, लेकिन जब उनके बेटे ने वाई-फाई सिग्नल के लिए एंटीना बनाने को कहा तो उनके दिमाग में आया कि क्यों न एफिल टॉवर ही बनाया जाए, जिसका इस्तेमाल एंटीना की तरह हो। हालांकि जब उन्होंने उसे पूरा बना लिया तो अपना इरादा बदल दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि टॉवर को एंटीना की तरह इस्तेमाल करने पर उसकी खूबसूरती खत्म हो जाएगी और उनकी महीनों की मेहनत भी बेकार चली जाएगी।

इस छोटे से एफिल टॉवर को बनाने में सैलगाडो के बेटे ने भी उनकी मदद की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्लान उसी ने बनाया था और मॉडल और फोटोग्राफ भी वही लेकर आया था। सैलगाडो को बस इतना पता था कि असली एफिल टॉवर को टुकड़ों-टुकड़ों में तैयार किया गया था, इसलिए उन्होंने वैसा ही किया।

सैलगाडो ने बताया कि इस एफिल टॉवर को बनाने के लिए उन्होंने लोहे की रेलिंग खरीदी थी। फिर उसमें लाइट लगाने के लिए उन्होंने कार के हैलोजन का इस्तेमाल किया। लोग उनके एफिल टॉवर की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। अब वह विचार कर रहे हैं कि क्यों न छोटे साइज के और भी एफिल टॉवर बनाए जाएं और बेचा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी