Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : ढाई साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, दुष्कर्म के आरोपी को मिली उम्रकैद, लगाया 70 हजार का जुर्माना

ढाई साल बाद एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय मिला जिसमें आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 70 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 2:46:50

उत्तरप्रदेश : ढाई साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, दुष्कर्म के आरोपी को मिली उम्रकैद, लगाया 70 हजार का जुर्माना

भारत की कानून व्यवस्था में आमजन का विश्वास छिपा हुआ हैं जिसके चलते वे न्याय का इंतजार करते हैं। ऐसा ही न्याय ढाई साल बाद एक दुष्कर्म पीड़िता को मिला जिसमें आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 70 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। ढाई साल पहले बहराइच में मरणासन्न मिली मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र की किशोरी के मामले में बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश अच्छे लाल सरोज ने फैसला सुनाया। इस मामले के आरोपी को दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित सभी धाराओं में दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 70 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जाएगी।
27 अक्टूबर 2017 को विद्यालय के लिए निकली 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश करने के बाद स्कूल की किताब पर मिले नंबर पर फोन किया, तो वह पड़ोस के सोनू निषाद का निकला। इस मामले में थाना विंध्याचल में किशोरी के गायब होने की तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। छह महीने बाद किशोरी बहराइच में मरणासन्न अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई थीं, साथ ही शरीर पर जख्म के निशान थे। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया। एक महीने बाद जब वह कुछ स्वस्थ हुई तो अपना नाम, पता बता सकी। इसके बाद विंध्याचल थाने को सूचना देने के साथ उसका मेडिकल और बयान हुआ। फिर विवेचना शुरू हुई। आरोप है कि किशोरी को उसका पड़ोसी कुछ साथियों के साथ बहला फुसला कर ले गया था। पुलिस ने सोनू के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने और जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोनू के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामले में सोनू को दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास के साथ 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका