न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 2 घंटे में युवक ने छुडाए पुलिस के पसीने, 25 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ मचाया उत्पात

परेशान युवक 25 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ गया जिसने नीचे उतरने में पुलिस के पसीने छुडा दिए। दो घंटे तक चले इस नाटक के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 9:44:24

जोधपुर : 2 घंटे में युवक ने छुडाए पुलिस के पसीने, 25 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ मचाया उत्पात

शुक्रवार सुबह शहर में कलेक्ट्रेट के बाहर कोलाहल भरा माहौल रहा क्योंकि यहां एक मानसिक रूप से परेशान युवक 25 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ गया जिसने नीचे उतरने में पुलिस के पसीने छुडा दिए। दो घंटे तक चले इस नाटक के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे रस्सी से बांद सकुशल नीचे उतार दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में कुछ हरकत करते हुए यूनिपोल पर चढ़ गया। यह युवक कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हमेशा घूमता रहता है। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर लगे करीब 25 फीट ऊंचे यूनिपोल पर एक युवक को जोर-जोर से चिल्लाते देख वहां से निकलने वाले ठिठक गए। थोडी देर में मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को नीचे उतरने के लिए राजी करने का कई प्रयास किए गए, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार ही नहीं हुआ। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। इस टीम के कुछ सदस्य दोनों तरफ से यूनिपोल पर चढ़े और युवक को दबोच लिया। उन्होंने रस्सी से युवक को बांध दिया। इसके बाद यूनिपोल के नीचे जाल लगाया गया ताकि युवक नीचे न गिर पड़े। फिर रस्सी के सहारे उसे सकुशल नीचे उतारने पर सभी ने राहत महसूस की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़

कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज

मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन

CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू

मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?

दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान

LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त

सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव

हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका

अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी