न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : देखने को मिला इंसानियत और अमानवीयता का संगम, सड़क हादसे में 1 युवक की मौत दूसरे को बचाया गया

इंसानियत और अमानवीयता का संगम देखने को मिला कोटा-चित्तौड़ हाइवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जहां एक युवक विष्णु पुत्र नंदबाबू उम्र 34 साल निवासी टीचर्स कॉलोनी केशवपुरा की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 12:25:25

राजस्थान : देखने को मिला इंसानियत और अमानवीयता का संगम, सड़क हादसे में 1 युवक की मौत दूसरे को बचाया गया

इस कोरोना काल में जहां एक तरफ लोग दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो कई लोग दूसरों से किनारा कर रहे हैं और मदद के लिए हाथ भी नहीं बढ़ा रहे हैं। इसी इंसानियत और अमानवीयता का संगम देखने को मिला कोटा-चित्तौड़ हाइवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जहां एक युवक विष्णु पुत्र नंदबाबू उम्र 34 साल निवासी टीचर्स कॉलोनी केशवपुरा की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एमबीएस अस्पताल में मौजूद पुलिस स्टाफ ने बताया कि दूसरे युवक को परिजन निजी अस्पताल में ले गए हैं।

यह सड़क हादसा मिनीडोर द्वारा बाइक को टक्कर मारने की वजह से होना सामने आया है। कुन्हाड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गवर्नमेंट कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी जयपुर से कोटा आ रहे थे। उन्होंने रात को दो युवकों को वहां घायल अवस्था में पड़े हुए देखा तो हादसे का पता चला। चौधरी व उसके दोस्तों ने मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिस वजह से एक युवक की जान बच गई।

सचिन चौधरी ने बताया कि मैं गुरुवार रात दोस्तों के साथ जयपुर से कार से कोटा आ रहा था। चित्तौड़ रोड के पास आया तो फ्लाईओवर से 1 किमी पहले सड़क पर 1 मिनीडोर दिखा। हमने गौर नहीं किया और आगे बढ़ गए। थोड़ी दूर रोड पर 1 बाइक क्षतिग्रस्त दिखी। जिसे देखकर लगा कि कोई भीषण हादसा हुआ है। मिनीडोर देखकर हादसे का अंदाजा हो गया। लेकिन, मौके पर कोई नहीं पाकर समझे कि किसी ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया होगा। हम गाड़ी में 5 दोस्त बैठे हुए थे, पांचों ने आगे चलना तय किया।

गाड़ी स्लो कर रखी थी तो कुछ दूरी पर देखा एक जूता हमें सड़क पर दिखा। जूते को देखकर दोस्तों ने कहा िक, हो ना हो कोई ना कोई व्यक्ति यहां जरूर होगा। पांचाें दोस्त गाड़ी से उतरे और मोबाइल टार्च की रोशनी से देखा तो रोड के नीचे 15 फीट गहरी खाई में दो युवक हमें दिखाई दिए। जिन्हें दोस्त गोपेंद्र नागर, जितेंद्र चौधरी, अजय नागर, मंथन चौधरी ने खाई में उतरकर निकाला। तत्काल कुन्हाड़ी थाने पर संपर्क किया लेकिन, फोन नहीं लग सका। नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से किसी को फोन नहीं लग सका था। बमुश्किल फोन लगने शुरू हुए तो सोशल मीडिया के माध्यम से 108 एंबुलेंस माैके पर बुलाई।

कोरोना की वजह से कोई हाथ तक नहीं लगा रहा था 108 एंबुलेंस आने में 30 मिनट लग गए। इतनी देर में राहगीरों को रुकने को बोला, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। 108 एंबुलेंस आई तो वे भी घायलों को ले जाने को तैयार नहीं था। बोले जब तक कोरोना जांच नहीं होगी, हाथ नहीं लगाएगा। एंबुलेंस में भी सिर्फ 1 व्यक्ति आया, कोई साथ नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत