न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ब्याज माफिया का ऐसा आतंक कि परेशान होकर पंखे से झूला युवक, लिखा 6 पेज का सुसाइड नोट

एक मामला सामने आया श्रीगंगानगर से जहां पदमपुर के वाल्मीकि मोहल्ले में गुरुवार काे कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 1:05:45

राजस्थान : ब्याज माफिया का ऐसा आतंक कि परेशान होकर पंखे से झूला युवक, लिखा 6 पेज का सुसाइड नोट

इंसान अपनी जरूरत और मजबूरी में ब्याज पर पैसा उठाता हैं लेकिन ब्याज माफिया का इअसा आतंक हैं कि इंसान परेशान हो जाता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया श्रीगंगानगर से जहां पदमपुर के वाल्मीकि मोहल्ले में गुरुवार काे कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक राजेंद्र कुमार उर्फ राजू रायसिंहनगर में पेंटर का काम करता था। युवक के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नाेट में प्रताड़ित करने वालों के नाम भी लिखे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पदमपुर थाना में दी रिपाेर्ट में राधेश्‍याम उर्फ सोनू पुत्र लालचंद कुम्‍हार निवासी वार्ड 06 पदमपुर ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र कुमार उर्फ राजू रायसिंहनगर में पेंटर का काम करता था। वह करीब 3-4 साल से मानसिक रूप से परेशान था।

26 अक्टूबर को अपने ससुराल कुम्‍हारांवाली में शादी में बच्‍चों सहित गया हुआ था। 28 अक्टूबर शाम को राजेंद्र अकेला घर आया व खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह मां चाय देने ऊपर उसके कमरे में गई ताे वह चिल्‍लाने लगी व अपनी सुध बुध खो बैठी। शोर सुनकर वह व उसके पिता ऊपर गए और देखा कि राजेंद्र ने पंखे से फांसी लगा रखी थी। उसने तथा पिता ने उसका साफ काटकर नीचे जल्दी से उतारा व देखा ताे उसके कोई श्‍वांस नहीं चल रहे थे। शाेर सुनकर आस पड़ाेस के लाेग भी आ गए।उन्हाेंने देखा ताे उसकी जैब से 5-6 पेज का कागज दिखाई दे रहा था।

तब हमने उक्‍त कागज देखे तो पढ़ने पर पता चला कि उसके भाई का अशोक, ओंकार सिंह व उसके पुत्र निक्का व जसविंद्र रुपयों के लेनदेन को लेकर परेशान करते थे। जिस कारण उसके भाई ने आत्महत्या की। पुलिस ने चारों के खिलाई मुकदमा दर्ज किया है।

6 पेज के सुसाइड नोट में मृतक राजू ने बताया कि अशोक से कमेटी उठाई थी। जिसके एवज में वह काफी पैसे भर चुका है। लेकिन जसविंद्र सिंह के कहने पर अशोक उसे दुकान पर आकार जलील करता है। राेजाना किश्त न देने पर मुझसे रोज ढाई सौ रुपए और 3 हजार मासिक पेनल्टी वसूलता है। उसकी रुपए दे देकर थक गया हूं। वहीं, जसविंद्र के पास अपनी दैनिक कमाई सेविंग के लिए उसके पास जमा करता था। लेकिन उसने भी उससे धोखा किया और मेरे 6 लाख रुपए हड़प गया। पदमपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत