न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : एक युवक की पीट-पीट कर हत्या, खेत में महिला के सामने हुआ था निर्वस्त्र, मृतक परिजनों ने लगाए करंट लगाकर हत्या करने के आरोप

एक युवक पर खेत में महिला के सामने निर्वस्त्र होने के आरोप लगे तो गुस्साए परिजनों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 12:08:42

अलवर : एक युवक की पीट-पीट कर हत्या, खेत में महिला के सामने हुआ था निर्वस्त्र, मृतक परिजनों ने लगाए करंट लगाकर हत्या करने के आरोप

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग कानून को अपने हाथ में ले लेते हैं और कई ऐसे काम कर जाते हैं जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला अलवर के कोटकासिम में देखने को मिला जहां एक युवक पर खेत में महिला के सामने निर्वस्त्र होने के आरोप लगे तो गुस्साए परिजनों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।

खेत में काम कर रही महिला के सामने निर्वस्त्र होकर पहुंच जाने को लेकर सोमवार को शेरपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक को पहले भी दुष्कर्म व छेड़छाड़ के दो मामलों में सजा हुई थी। वह जमानत पर छूट आया था। घटना के बाद मृतक परिजनों ने आरोपियों गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। करंट लगाकर हत्या का आरोप लगाया। करीब 10 घंटे की समझाइश के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना को लेकर मृतक के पिता रामोतार यादव ने कोटकासिम थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे शेरपुर निवासी अजीत पुत्र बिल्लू, ललित पुत्र बनवारी, राजपाल उर्फ टोनी पुत्र फूलसिंह, जितेश पुत्र ललित शेरपुर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। लाठी-सरियों और देसी कट्‌टों से लैस उक्त लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोरगुल सुन पड़ोसी बचाने आए तो आरोपी उसके बेटे रुडमल पीटते हुए अपने साथ शेरपुर ले गए। थोड़ी देर बाद गांव के राजपाल के मोबाइल पर अजीत पुत्र बिल्लू निवासी शेरपुर ने कॉल किया और कहा कि रुडमल को जान से मार दिया है। उसकी लाश उठा ले जाओ। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ शेरपुर गांव में अजीत पुत्र बिल्लू के घर पहुंचे। वहां रुडमल का शव पड़ा था। वे उसे लेकर कोटकासिम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रुडमल को मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में बिलाहेड़ी व चौकी गांव के ग्रामीण अस्पताल में जमा हो गए। मृतक के परिजनों ने मौके पर ही पुलिस को हत्या की शिकायत देकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। तब तक शव ना लेने पर अड़ गए। शाम करीब 4 बजे थानाधिकारी महावीर सिंह की काफी समझाइश पर ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।

परिजनों का आरोप-करंट लगाकर हत्या की गई

हॉस्पिटल की मोर्चरी में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रुडमल की पीठ सहित पूरे शरीर पर जलने जैसे काले निशान मिले हैं। उसकी मारपीट करते हुए करंट लगाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम करने वाले बोर्ड के सदस्य डॉ ओपी मीणा ने का कहना है कि मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। पूरी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है।

सरपंची में जीत की खुशियां बदली मातम में : मृतक रुडमल पुत्र रामोतार यादव के चाचा टीकाराम यादव की पुत्रवधु प्रिया यादव दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत बिलाहेड़ी की सरपंच निर्वाचित हुई हैं। रुडमल की मौत के बाद परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई।

कोटकासिम थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल युवक रुडमल के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आसपास हैं मृतक और आरोपी परिवार के खेत

चौकी निवासी मृतक रुडमल के परिवार और शेरपुर निवासी आरोपियों के खेत आसपास सटे हुए हैं। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम शेरपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान रुडमल निर्वस्त्र होकर उनके खेत में पहुंच गया। उसने महिला से अभद्रता शुरु कर दी। पीड़िता ने घटना की सूचना अपने पति को दी। उसकी हरकत पर महिला के परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। सोमवार सुबह 6 बजे महिला के परिजन रुडमल के घर पहुंचे और मारपीट कर उसे घर से उठा लाए। मारपीट में रुडमल अचेत हो गया। आरोपियों ने चौकी निवासी रामोतार को बुलाया और रुडमल को उसके साथ ट्रैक्टर में बिठाकर रवाना कर दिया। रामतौर उसे लेकर सीएचसी पहुंचा। तब तक रुडमल ने दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत